- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Jammu Kashmir Snowfall | Himachal Pradesh MP Rajasthan UP Cold Wave
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घने कोहरे के कारण शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 34 फ्लाइट्स लेट रहीं।
मौसम विभाग ने शनिवार को 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में अगले 5 दिन में दिन का तापमान बढ़ने और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान लगाया है।
इससे पहले शुक्रवार को कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री, पहलगाम में माइनस 7 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
घने कोहरे के कारण शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 34 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकीं। चार फ्लाइट्स रैंप से पार्किंग बे में लौट आईं।
दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ रहने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। रात में इस हवा के और तेज होने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध भी रह सकती है।
वहीं, पंजाब में शुक्रवार को कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, अमृतसर में 5.2 डिग्री, पठानकोट 5.7 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
धुंध और कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस की तैयारियां जारी हैं।
देश के दक्षिणी राज्यों में भी कोहरे का असर दिख रहा है।
देश के पूर्वी राज्यों में कोहरे के वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई।
देश के उत्तरी राज्यों में कोहरे का प्रभाव लगातार जारी है।
राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: 7 शहरों में पारा 30° के पार, कल से फिर पड़ेगी ठंड
जबलपुर, खरगोन-खंडवा समेत 7 शहरों में दिन का तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुवार को मंडला में दिन का तापमान 31.5 डिग्री, खंडवा में 31.1 डिग्री, खरगोन में 31 डिग्री, जबलपुर, नर्मदापुरम-सिवनी में 30.4 डिग्री और बैतूल में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: बारिश से 6 डिग्री गिरा तापमान, तेज सर्दी का अलर्ट
बारिश के बाद से जयपुर, सीकर, चूरू समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सर्द हवा चलने लगी। इससे कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहने और सर्द हवा चलने की संभावना है। इससे अगले दो-तीन दिन के अंदर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़े…
उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में कोहरा, 4 फ्लाइट लेट आईं
प्रदेश के 19 बारिश का अलर्ट है। बर्फीली हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है। सुबह से 35 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर तक रह गई है। कोहरे के चलते गुरुवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट्स देरी से आईं। कोहरे का असर ट्रेन पर भी देखने को मिला। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा : 28 से मौसम बिगड़ने की संभावना; रात का तापमान गिरेगा
अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। 28 जनवरी तक लगातार तापमान बढ़ जाएगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम बिगड़ सकता है। 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़ : रायपुर सबसे गर्म, पारा 34 के पार, कल से छत्तीसगढ़ में गिरेगा तापमान
देश में रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 34 डिग्री के भी पार चला गया। हालांकि, कल से रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, लेकिन बस्तर संभाग और उसके आस-पास लगे जिलों में अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों में स्कूल बंद
बिहार में अगले दो दिन ठंड से राहत नहीं है। आज 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 27 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: 4 दिन बारिश-बर्फबारी नहीं, 2 जिलों में शीतलहर, दो में कोहरे का अलर्ट
पहाड़ों पर अगले 4 दिन तक बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। आज दो जिलों में शीतलहर और दो में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट है। जबकि ऊना और हमीरपुर में शीतलहर का अलर्ट है। इन जिलों में धुंध के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरेगी। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…