Homeबिहार2 किन्नरों को अवैध वसूली मामले में किया गिरफ्तार: RPF ने...

2 किन्नरों को अवैध वसूली मामले में किया गिरफ्तार: RPF ने यात्री की शिकायत पर की कार्रवाई, साथी थाने से जबरन छुड़ाकर ले गए – Jehanabad News



जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में 2 किन्नरों को गिरफ्तार किया। उन्हें उनके साथियों ने पुलिस की चंगुल से जबरन छुड़ाकर ले गए। घटना की शुरुआत तब हुई, जब ट्रेन में कुछ किन्नर यात्रियों से पैसे की मांग कर रहे थे। एक यात्री के

.

यात्री की शिकायत पर आरपीएफ ने दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया। इस गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर आरपीएफ थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने में जमकर हंगामा किया और अपने दो साथियों को छुड़ाकर ले गए।

आरपीएफ थाना प्रभारी पी के यादव ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पर अश्लील व्यवहार का लगाया आरोप

किन्नरों का कहना है कि वे अपनी परंपरागत प्रक्रिया के अनुसार ट्रेन में भीख मांग रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस पर अश्लील व्यवहार का भी आरोप लगाया है। वहीं यात्रियों का कहना है कि किन्नर अक्सर जबरन पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version