राजस्थान में छाए चक्रवात का असर निमाड़-अंचल और प्रदेश के कई जिलों में देखा जा रहा है। बड़वानी में शुक्रवार को सुबह तेज धूप रही। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम ताप
.
अप्रैल के पहले तीन दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। 1 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 18.2 डिग्री था। 2 अप्रैल को यह बढ़कर 39.6 और 21.1 डिग्री हो गया। 3 अप्रैल को फिर गिरकर 34.8 और 21.6 डिग्री पर आ गया।
अचानक मौसम बदलने से आसमान में छाए बादल।
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री कमल तोमर ने बताया कि खेतों में गेहूं-चना की तुड़ाई चल रही है। अन्य जिलों की तुलना में यहां मौसम बेहतर है। मामूली बूंदाबांदी हुई है। फसलों को अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी मौसम को देखते हुए किसान जल्दी से गेहूं की कटाई में जुटे हैं।