Homeउत्तर प्रदेश30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं: सर्द...

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं: सर्द एहसास करवा रही, लोग परेशान हो रहे, धूप खिल रही – Meerut News



मेरठ में गुरुवार को भी दिनभर तेज हवा चलती रही। हवा के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आएगा।

.

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि राजकीय मौसम विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सुबह 12 किमी और शाम को 6 किमी प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version