Homeउत्तर प्रदेश500 वर्षों की पीड़ा मिटाने को कल्याण सिंह का बलिदान: अयोध्या...

500 वर्षों की पीड़ा मिटाने को कल्याण सिंह का बलिदान: अयोध्या में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य- बाबू जी ने जो साहसिक निर्णय लिया, वह युगों तक याद किया जाएगा – Ayodhya News



प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा में सभा को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह को याद किया। कहा कि अपने पद की परवाह न करते हुए उन्होंने त्याग का इतिहास रचा। “500 वर्षों के कलंक को समाप्त करने क

.

उनकी प्रतिमा के अनावरण के समय उमड़ी अपार भीड़ यह सिद्ध करती है कि जनता आज भी उन्हें सम्मानपूर्वक याद करती है।

सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, संस्कृति, धर्म और निर्धनों की सेवा को समर्पित रहा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज पौशला चौराहे पर आयोजित बाबू कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, संस्कृति, धर्म और निर्धनों की सेवा को समर्पित रहा। गन्ना किसानों के हित में उन्होंने जो नीतियाँ बनाईं, उनका लाभ आज भी किसान समुदाय उठा रहा है।

2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश की दिशा में हो रहे परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प आज की योजनाओं के ज़रिए साकार हो रहा है। गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य की गारंटी मिली है।

हर घर नल योजना से पेयजल की सुविधा पहुँची है, किसानों को सम्मान निधि और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के ज़रिए आत्मनिर्भरता मिली है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी प्रशासन ने राज्य की छवि को नई ऊँचाई दी है। “हम सिर्फ शासन नहीं, सेवा और संवेदना के साथ शासन कर रहे हैं,” उप मुख्यमंत्री ने कहा।

विमान हादसे के कारण इस दौरान कई योजनाओं के लोकार्पण, जन चौपाल और संवाद कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए, जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही वे दोबारा रुदौली आएंगे और सभी लंबित विकास कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट के मौन से हुई।

इस मौके पर पूर्व सांसद विनय कटियार, विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव द्वारा तय की गई थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version