Homeबिहार9 करोड़ की लागत से 6 सड़कों का हुआ निर्माण: समस्तीपुर...

9 करोड़ की लागत से 6 सड़कों का हुआ निर्माण: समस्तीपुर में 20 साल बाद बनी पक्की सड़कें, विधायक राजेश कुमार सिंह बोलें- 2 लाख लोगों को होगा फायदा – Samastipur News


समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ी सौगात मिली। विधायक राजेश कुमार सिंह ने 9 करोड़ रुपए की लागत से बनी 6 सड़कों का उद्घाटन किया। इन सड़कों में तीन का निर्माण RCP से और तीन का निर्माण PWD से कराया गया है। इन सड़कों

.

BJP विधायक राजेश सिंह ने सड़कों का उद्घाटन किया।

8 पुलों के निर्माण का काम भी होगा शुरू

BJP विधायक राजेश सिंह ने सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सभी सड़कें पिछले 20 वर्षों से जर्जर स्थिति में थीं। अब इनके बनने से लोगों का लंबे समय से चला आ रहा सपना पूरा हुआ है। विधायक ने आगे की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही 8 पुलों के निर्माण का काम शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन पुलों के बन जाने से क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

विधायक ने मोहिउद्दीन नगर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए जनता ने उन्हें चुना है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version