Homeझारखंड9 से 12 दिसंबर तक झारखंड विधानसभा सत्र: सदन में पहली...

9 से 12 दिसंबर तक झारखंड विधानसभा सत्र: सदन में पहली बार 20 नए विधायक, पांच महिलाएं पहली बार बनी एमएलए, जयराम पर सबकी नजर – Ranchi News


झारखंड विधानसभा में नजर आएंगे 20 नए विधायक, महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी

हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उन्होंने शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट बैठक करते हुए सात निर्णय लिए। इनमें एक निर्णय विधानसभा सत्र का था। नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक नई सरकार का पहला सत्र होने जा रहा है। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

.

इस बार के विधानसभा सत्र में काफी कुछ अलग नजर आने वाला है। चार दिनों के सत्र में कई बातें पहली बार होने वाली हैं।

पहली बार होने वाली बातें

  1. विधानसभा सत्र में 20 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार चुन कर सदन पहुंच रहे हैं।
  2. पांच महिला विधायक ऐसी हैं जो पहली बार चुनाव जीत सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी।
  3. 24 साल पहली बार सदन में महिला विधायकों की संख्या सबसे अधिक हैं। इस बार विधानसभा में 12 महिला विधायक होंगी।

सदन में होगी नए विधायकों की परीक्षा

झारखंड विधानसभा पहुंचने वाले 20 नए चेहरों के लिए अब परीक्षा का समय है। चुनावी मैदान में इन नये लोगों ने अपना कमाल दिखाया है। अब लोकतंत्र के सबसे ऊंचे सदन में काफी कुछ सीखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों की उम्मीदें भी उनसे काफी होंगी।

20 नए विधायकों में सबसे अधिक विधायक भाजपा से ही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जेएमएम है। नए चेहरों की लिस्ट में महिला विधायकों की भी संख्या है। पांच महिलाएं पहली बार चुनाव जीत विधायक बनी हैं।

24 साल में 12 हुई महिला विधायकों की संख्या

विधानसभा के सदन की कार्यवाही के दौरान महिला विधायकों का अलग खेमा ही नजर आने वाला है। राज्य के 24 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सबसे अधिक महिलाएं सदन में होंगी। इस बार सर्वाधिक 12 महिला विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा की दहलीज़ तक पहुंची हैं।

निर्वाचित महिला विधायकों में ज्यादातर पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं तो कईयों ने अपने बूते भी राजनीति में अपनी पहचान और धमक कायम की है। 12 में से सबसे अधिक पांच विधायक कांग्रेस से तो भाजपा से चार और तीन महिला विधायक जेएमएम से निर्वाचित हुईं हैं।

झारखंड गठन के समय साल 2000 में सदन में तीन महिला विधायक थीं। पहली बार हुए चुनाव में साल 2005 में यह संख्या 8 हुई। 2014 में नौ और 2019 में 10 महिला विधायक निर्वाचित हुईं थीं।

जयराम महतो पर सबकी नजर

चुनावी मैदान में अपने तेवर के लिए पहचान रखने वाले जयराम महतो पहली बार विधायक बने हैं। चुनावी मैदान के दौरान उनकी अलग छवि लोगों के बीच बनी। अब उनके तेवर सदन के भीतर कैसे होते हैं, इस पर सबकी नजर होगी।

अपनी पार्टी से ये इकलौते विधायक हैं। सदन के भीतर विधायकों की संख्या के मुताबिक बात रखने के लिए समय दिया जाता है। ऐसे में वो अपनी बात दिए गए समय में कितने प्रभावी तरीके से रखते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

—————————————

ये खबर भी पढ़ें…

हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के CM बने:अकेले शपथ ली, मंच पर राहुल, केजरीवाल, ममता समेत INDIA की 10 पार्टियों के नेता मौजूद रहे

JMM लीडर हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के CM बन गए। उन्हें गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में गवर्नर संतोष गंगवार ने शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। समारोह में INDIA की 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल हुए। इनमें राहुल गांधी, प. बंगाल की CM ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव और RJD के तेजस्वी यादव मौजूद रहे।

दोपहर 3 बजे हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को हाथ पकड़कर समारोह स्थल ले गए। शपथ से पहले हेमंत ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक होगा। हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version