नागपुर (महाराष्ट्र)1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को धमाका हुआ था।
महाराष्ट्र में नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार को हुए धमाके से घायल दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। उधर, पुलिस ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के नौ डॉयरेक्टर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कंपनी के 21 डॉयरेक्टर्स और शेयरधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि 23 अन्य घायल श्रमिकों का यहां के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। धमाका नागपुर जिले की कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में हुआ।
पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह जल चुके हैं और उनकी पहचान करने के लिए परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विस्फोट के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
हादसे की 5 तस्वीरें…

विस्फोट से प्लांट की दीवारें ढह गईं।

फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। आग की लपटें फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तक पहुंच गई थीं।

आग बुझाने की कोशिशों में जुटीं फायर ब्रिगेड की टीमें।

मौके पर एंबुलेंस। घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया रहा है।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।
—————-
हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
















