डीडवाना में 4 घंटे की बिजली कटौती कल:रखरखाव कार्य के कारण शहर व गांवों में आपूर्ति बाधित रहेगी

1 Min Read




अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) डीडवाना उपखंड क्षेत्र में रविवार, 29 मार्च 2026 को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रखेगा। यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में की जाएगी। सहायक अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि 132 केवी डीडवाना जीएसएस के मेन बसबार में रखरखाव कार्य किया जाना है। इस कारण सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक डीडवाना उपखंड के सभी 33 केवी फीडर और 33/11 केवी जीएसएस से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस अवधि में डीडवाना शहर के अधिकांश क्षेत्रों में भी बिजली गुल रहेगी। हालांकि, रीको (RIICO) क्षेत्र को इस विद्युत कटौती से मुक्त रखा गया है। विद्युत निगम के अनुसार, इस दौरान घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ पीएचईडी (PHED) यानी जलदाय विभाग के कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। इससे रविवार सुबह जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान असुविधा से बचा जा सके। रखरखाव कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment