शेखपुरा के सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बिहटा में डीएम आरिफ अहसन ने मंगलवार को निरीक्षण किया। स्कूल में छात्रों की कम उपस्थिति और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।डीएम ने प्रधान शिक्षक को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन के अनुसार शत-प्रतिशत छात
.
स्कूल में साफ-सफाई की व्यवस्था करने का आदेश दिया। कक्षाओं में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने को भी कहा। खुले में चल रही कक्षाएं देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कक्षाएं कमरों के अंदर संचालित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली रसोइया के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।
डीएम ने नामांकन पखवाड़ा (1-15 अप्रैल) के तहत 6 साल पूरा कर चुके आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस औचक निरीक्षण से अन्य विद्यालयों में ड्यूटी से गायब शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
औंधे गांव में गेहूं की फसल कटाई का काम शुरू
निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता आलोक राय, वरीय उप समाहर्ता और जिला जन संपर्क पदाधिकारी सौरभ भारती सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने मंगलवार को सदर प्रखंड के औंधे गांव में गेहूं की फसल कटाई का काम शुरू किया। वे खुद पगडंडियों से होते हुए खेत तक पहुंचे।
किसान केशो यादव के बेटे रंजीत कुमार के खेत में फसल कटाई की गई। 10 गुना 5 मीटर के क्षेत्र से काटी गई फसल का वजन 15.900 किलोग्राम निकला। इससे प्रति हेक्टेयर 50 क्विंटल उपज का अनुमान लगाया गया है। सांख्यिकी निदेशालय के निर्देश पर यह नमूना संग्रह किया गया।
जिलाधिकारी ने कृषि और सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों को सभी चिह्नित खेतों से नमूने एकत्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नमूना संग्रह से मिले आंकड़ों के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है। इससे किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलता है।
फसल कटाई के नमूनों के आधार पर सरकार किसान कल्याण योजनाएं बनाती है। फसल खराब होने पर मुआवजा तय करने में भी इन आंकड़ों का इस्तेमाल होता है। इससे पहले खरीफ सीजन में धान की फसल का भी नमूना संग्रह किया गया था।