होलिका दहन 2025 | Image:
Freepik
Holika Dahan 2025 Muhurat: हिंदू धर्म में होली के त्योहार को बेहद खास माना जाता है। होली दो दिनों का त्योहार है जिसके पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। इस साल 13 और 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। जिसके अनुसार 13 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan 2025) किया जाएगा।
होलिका दहन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्रि में की पूजा हर किसी को करनी चाहिए इसीलिए होलिका दहन की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के मौके पर पवित्र अग्नि में आप किन-किन चीजों को डाल सकते हैं।
होलिका दहन की पवित्र अग्नि में अर्पित करें ये चीजें (Holika Dahan mein daalein ye chijein)
सूखा नारियल
होलिका दहन की पवित्र अग्नि में सूखा नारियल डालना शुभ माना जाता है।
गेहूं की बालियां और काले तिल
इन चीजों को अर्पित करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
गाय के सूखे गोबर से बनी माला
गाय के गोबर से बने सूखे उपले या सूखे गोबर की माला को होलिका को अर्पित करें।
चंदन की लकड़ी
धन लाभ के लिए होलिका दहन में चंदन की लकड़ी अर्पित करें।
पीली सरसों
कारोबार में लाभ और रोजगार के लिए होलिका दहन में पीली सरसों चढ़ाएं।
अक्षत और ताजे फूल
होलिका दहन में अक्षत और ताजे फूल भी अर्पित करें।
साबुत मूंग की दाल और हल्दी के टुकड़े
होलिका दहन के समय अग्नि में ये चीजें जरूर अर्पित करें।
काले तिल के दाने
अच्छे स्वास्थ्य के लिए होलिका दहन की पवित्र अग्नि में काले तिल के दाने अर्पित करें।
होलिका दहन 2025 पूजा मंत्र (Holika Dahan 2025 Puja Mantra)
- ‘ऊं नृसिंहाय नम:’
- ‘अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।’
- ‘वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।’
होलिका दहन 2025 मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन गुरुवार, 13 मार्च को होगा। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान होलिका दहन करना अति शुभ माना जाएगा।
ये भी पढ़ें: Holi Makeup Tips: होली पार्टी के लिए इन टिप्स के साथ करें मेकअप, पूरा दिन बरकरार रहेगी चेहरे की चमक
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।