![]()
जोधपुर की मुख्य चौपासनी रोड पर दिनदहाड़े एक वाइन शॉप पर लूट हुई। वारदात में हथियारबंद बदमाशों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपियों ने दुकान के कर्मचारियों पर लोहे के सरियों और पाइपों से हमला कर दिया और गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वाइन शॉप के अंदर धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…
महिलाओं के साथ आए हथियारबंद बदमाश मूलतः फलोदी के लोहावट निवासी सोमराज विश्नोई ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमराज विश्नोई ने बताया- प्रतापनगर थाना क्षेत्र के दाउजी की पोल के पास स्थित जेबी वाइन शॉप पर सेल्समैन है। 30 अप्रैल की दोपहर करीब 4:30 बजे जब वह दुकान के गल्ले में कैश व्यवस्थित कर रहा था, तभी 7-8 अज्ञात बदमाश वहां आ धमके। चौंकाने वाली बात यह रही कि इन बदमाशों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। सरियों से हमला कर कर्मचारियों को किया घायल सोमराज विश्नोई ने बताया- दुकान में घुसते ही बदमाशों ने लोहे के सरियों और पाइपों से कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में सोमराज, रणजीत सिंह और राजवीर को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गल्ले से करीब 5 से 10 हजार रुपये लूट लिए और अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी दुकान के अंदर धक्का-मुक्की और बाहर एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर तलाश शुरू प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अवैध रूप से इकट्ठा होने, मारपीट और लूट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच एएसआई दलपतराम को सौंपी गई है। पुलिस की विशेष टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि फुटेज में नजर आ रहे महिला और पुरुष आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Source link
जोधपुर में दिनदहाड़े वाइन शॉप पर लूट:बदमाशों ने लोहे के सरियों से स्टाफ को पीटा, महिलाओं के साथ आए थे आरोपी
Leave a Comment
Leave a Comment















