Homeबॉलीवुडjanhvi wore a t-shirt with the name of her rumored boyfriend shikhar...

janhvi wore a t-shirt with the name of her rumored boyfriend shikhar pahariya | जान्हवी ने पहनी रूमर्ड बॉयफ्रेंड के नाम की टी-शर्ट: इससे पहले पेंडेंट पहने दिखीं थी एक्ट्रेस, अक्सर साथ नजर आते हैं दोनों


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। अक्सर दोनों को पार्टी और इवेंट में साथ देखा जाता है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच जान्हवी रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम और फोटो वाली कस्टमाइज्ड सफेद टी-शर्ट पहने नजर आई हैं। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड के नाम का पेंडेंट पहने देखा गया था।

कस्टमाइज्ड सफेद टी-शर्ट पहने नजर आईं जान्हवी

वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में दोनों नासिक के एक लक्जरी होटल के वर्कर्स के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम और फोटो वाली एक टी-शर्ट में नजर आईं।

कस्टमाइज्ड सफेद टी-शर्ट में नजर आईं जान्हवी

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के नाम का पेंडेंट पहने दिखी थीं एक्ट्रेस

इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम का पेंडेंट पहने नजर आई थीं। इस पेंडेंट पर ‘शिकू’ लिखा था, जो शिखर पहाड़िया का निक नेम है। हालांकि, अब तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी कपूर

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर एक दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं।

पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं शिखर पहाड़िया

कब सामने आईं डेटिंग की खबरें

शिखर और जान्हवी के रिश्ते के बारे में लोगों को तब पता चला था, जब कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने इस बात का जिक्र किया था। करण ने जान्हवी और सारा अली खान से कहा था कि एक समय था जब दोनों (सारा और जान्हवी) दो सगे भाईयों को डेट करती थीं। ये दोनों सगे भाई कोई और नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर और वीर पहाड़िया ही थे।

फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म देवरा-पार्ट 1 में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब एक्ट्रेस करण जौहर के प्रोडक्शन, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए काम कर रही हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version