झज्जर में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का व प्रभारी का स्वागत करते जेजेपी कार्यकर्ता।
जजपा की जिला इकाई रविवार को स्वयं के मुंह मिया मिट्ठू बनती हुई नजर आई। पार्टी के पदाधिकारियों ने यहां तक कह डाला कि यदि झज्जर जिले में विपक्ष की कोई भूमिका निभा रहा है तो वह जजपा ही है। बहादुरगढ़ में सफाई व्यवस्था दोबारा से पटरी पर लौटने के लिए ज
.
उन्होंने झज्जर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बहादुरगढ़ में वेतन न मिलने की वजह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। शहर सड़ रहा था। न तो सत्ताधारी भाजपा ने और न ही किसी अन्य पार्टी ने उनकी सुध ली। उसके बाद जजपा ने वहां सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिनों के भीतर इन सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जजपा शहर का कूडा विधायक और परिषद की चेयरपर्सन के घर के सामने डालने का काम करेगी।
इनेलो जिला अध्यक्ष पर कटाक्ष
उसी चेतावनी से डरते हुए इन सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान हुआ और शहर में दोबारा से सफाई व्यव्स्था पटरी पर लौट आई। इस दौरान उन्होंने इनेलो के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान के अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के दावे पर भी चुटकी। उन्होंने कहा कि दावे से पहले पहलवान यह बताए कि वह अब तक कहा रहे। वह कांग्रेस में थे और अब इनेलो में शामिल हुए है। उन्हें अध्यक्ष बना दिया गया था।
इनेलो पर तंज उधार का बनाया अध्यक्ष
इनेलो को पहले यह बताना चाहिए कि यदि उनका संगठन पहले से ही था तो उन्हें फिर उधार का अध्यक्ष क्यों बनाना पड़ा। इससे पूर्व यहां जजपा की संगठन को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए प्रभारी कर्नल राठी ने कहा कि उनकी पार्टी का सदस्यता अभियान आज से शुरू हो गया है।
हल्का स्तर पर बनेंगे 5 हजार सदस्य
जिले में हल्का स्तर पर पांच हजार नए सदस्य बनाए जाने का संकल्प लिया गया है। आने वाले समय में उनकी पार्टी का संगठन ऐसा विशाल दिखाई देगा कि दूसरे दल टिक नहीं पाएगें। उन्होंने यह भी कि आने वाले समय में जिले के अंदर जेजेपी का संगठन वह दिखाई देगा जोकि चौ.देवीलाल के समय में कभी दिखाई दिया करता था।