HomeबिहारLJP का राजगीर में 29 जून को बहुजन भीम संगम: चिराग...

LJP का राजगीर में 29 जून को बहुजन भीम संगम: चिराग पासवान समेत 5 सांसद होंगे शामिल, कांग्रेस-राजद पर निशाना – Sheikhpura News



लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 जून को राजगीर में बहुजन भीम संगम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रो विनीत सिंह ने शेखपुरा में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

.

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस समागम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित पांचों सांसद और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, शेखपुरा विधानसभा प्रभारी विजय पासवान और बरबीघा विधानसभा प्रभारी सीमा सिंह समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ दलित और पिछड़े वर्ग के लिए नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल बिहार को पीछे धकेल रहे हैं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा अपने जन्मदिन पर बाबा साहेब की तस्वीर का अपमान करने का भी जिक्र किया।

सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की

प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले पार्टी ने आरा में नव संकल्प समागम का आयोजन कर अपनी ताकत दिखाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version