HomeदेशMP पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में आज भारी बारिश: कच्छ-सौराष्ट्र में...

MP पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में आज भारी बारिश: कच्छ-सौराष्ट्र में रेड अलर्ट; केरल के घरों में घुसा बाढ़ का पानी; कर्नाटक में लैंडस्लाइड NH-169 बंद


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Haryana Kerala

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 दिन तक मध्य प्रदेश-बिहार की बॉर्डर पर अटका मानसून 16 जून को मध्यप्रदेश पहुंचा। मानसून की एंट्री बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते हुई। इसके चलते प्रदेश में मौसम तेजी से बदला। गुजरात और महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे जिलों में सोमवार को भारी बारिश हुई।

हालांकि मौसम विभाग ने आज गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि राजस्थान समेत 17 राज्यों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने केरल और कर्नाटक में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

IMD ने मंगलवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में 40-50 kmph की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के बीच हुए लैडस्लाइड के चलते NH-169 को बंद कर दिया है।

केरल के कन्नूर और कासरगोड समेत कई जिलों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। पूरे राज्य में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वेनाड और मालाबार एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों समेत कई ट्रेनें देरी से चलीं।

इधर, उत्तर प्रदेश में भी बरेली सिटी और जंक्शन के बीच की पटरियां करीब चार फीट पानी में डूब गईं, जिससे बरेली-कासगंज मार्ग पर 5 ट्रेनें फंस गईं।

सोमवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें

  • मध्य प्रदेश: सिंगरौली में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
  • राजस्थान: बिजली गिरने से बारां में 2 लोगों की और कोटा में एक शख्स की मौत हो गई।
  • उत्तर प्रदेश: चंदौली में 2 युवकों, ललितपुर में 2 किसानों, बरेली में 3, गोंडा में 2 और सोनभद्र में भी 2 लोगों की मौत हो गई।
  • बिहार: बक्सर में पेड़ के नीचे खड़े 3 लोगों की मौत हो गई।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

भावनगर: तलगाजर्दा इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे 40 लोगों के लिए बचाव अभियान चला जा रहा है।

ठाणे: नवी मुंबई के एक कॉम्प्लेक्स में भारी बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां खड़ी गाड़ियां भी फंस गईं।

शिमला: मॉल रोड पर भारी बारिश हुई। इस बीच यहां पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोच्चि: समंदर में अब तक का सबसे भीषण तूफान आने से कई इलाकों में पानी भर गया, सड़कें और वाहन डूब गए।

अब देखिए 17 जून तक मानसून किन-किन राज्यों में पहुंचा…

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

18 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

19 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तराखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि बिहार, झारखंड, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version