HomeबॉलीवुडMunawar Farooqui bought a flat worth 6 crores in Mumbai | मुनव्वर...

Munawar Farooqui bought a flat worth 6 crores in Mumbai | मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में खरीदा 6 करोड़ का फ्लैट: 36 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई, अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है यह प्रॉपर्टी


14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में 6 करोड़ का पॉश अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्टैंडअप कॉमेडियन की यह प्रॉपर्टी वडाला के लोढ़ा ऑरा कॉम्पलेक्स में खरीदी है।

यह कॉम्पलेक्स अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और इस 40 मंजिला बिल्डिंग में कई लग्जूरियस 3BHK और 4BHK अपार्टमेंट हैं।

मुनव्वर ने बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी।

1,767.97 स्क्वायर फुट में फैला है अपार्टमेंट ​​​​​​ ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर के इस नए अपार्टमेंट की कीमत 6.09 करोड़ रुपए है। इसकी जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने दी है।

मुनव्वर ने यह अपार्टमेंट एक हाई राइज बिल्डिंग में लिया है, जिसमें फिलहाल कंस्ट्रक्शन चल रहा है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट 1,767.97 स्क्वायर फुट में फैला है और इसके साथ मुनव्वर को तीन पार्किंग स्पेस मिले हैं।

30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस भी दी मुनव्वर ने इसे बीते 16 सितंबर को खरीदा है। इसके लिए उन्होंने 36.6 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए हैं। साथ ही फ्लैट की रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 30 हजार रुपए भी जमा किए हैं। मुनव्वर ने इसे सीधा डेवलपर से ही खरीदा है।

‘बिग बॉस’ सीजन 17 के विनर बनने के बाद ट्रॉफी और शो के होस्ट सलमान खान के साथ मुनव्वर।

‘बिग बॉस-17’ के विनर रहे मुनव्वर ने बीते कुछ सालों में स्टैंड-अप कॉमेडी, रियलिटी शोज, म्यूजिक वीडियोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब से खूब पैसा कमाया है। वो ‘बिग बॉस 17’ के विनर भी रहे थे। शो जीतने पर उन्हें 50 लाख रुपए मिले थे। वहीं शो का हिस्सा बनने पर उन्हें रोजाना 7-8 लाख रुपए फीस भी मिली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version