Homeउत्तर प्रदेशNCR में धूप खिलने पर आज मौसम में राहत: बारिश और...

NCR में धूप खिलने पर आज मौसम में राहत: बारिश और तेज हवाओं से भीषण गर्मी से राहत, तापमान 36 डिग्री सेल्सियस – Ghaziabad News



आज धूप खिलने के साथ मौसम में हल्की राहत रहेगी।

गाजियाबाद और एनसीआर में आज मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है। जहां धूप खिलने के साथ मौसम कुछ साफ रहेगा। हालांकि तापमान में कमी के चलते धूप में तेजी नहीं रहेगी। आज सुबह के समय तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्

.

पिछले 4 दिनों में बदलता रहा मौसम

शुक्रवार शाम आंधी से अंधेरा छा गया। करीब 70 मिनट तक 40 किमी की गति से आंधी चलीं। जिसमें आसमान में धूल भरी आंधी ही नजर आई। शहर में जहां बिजली सप्लाई बाधित रही। दूसरे दिन भी शुक्रवार देर शाम अचानक से मौसम में बदलाव आया। जहां धूल भरी आंधी आई। पहले तेज हवाएं चली, उसके बाद अंधड़ से हाईवे और शहर में धूल ही धूल नजर आने लगी। आसमान में भी धूल के गुब्बार दिखने लगे।

करीब सवा घंटे तक धूल भरी आंधी चलने के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई और मौसम बदल गया। इससे पहले गुरुवार भी आंधी व हल्की बारिश हुई। अप्रैल माह में एनसीआर में दूसरी बार मौसम बदला है। रविवार को आसमान में बादल रहे, आसपास के क्षेत्र में फुआर भी पड़ीं।

शुक्रवार के बाद मौसम में राहत

मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम में राहत रहेगी। जहां धूप खिलने के साथ मौसम हल्का साफ रहेगा। दोपहर बाद तेज हवाओं के झोंके भी रहेंगे। पिछले 4 दिनों में आंधी से शहर व देहात क्षेत्र की बिजली भी बाधित हुई है। देहात में कई जगह बिजली की लाइन के तार टूट गए। जबकि बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

एनसीआर में हवा पूरी तरह से साफ हो गई। एक्यूआई 150 पर पहुंच गया। गाजियाबाद के आसपास आसपास के जिलों में भी हवा साफ हुई है। लोनी सबसे अधिक प्रदूषित था, वहां भी एक्यूआई ग्रीन जोन में आ पहुंचा है।

NCR में आज का AQI

शहर AQI
दिल्ली 166
ग्रेटर नोएडा 152
गाजियाबाद 149
नोएडा 122
लोनी 200



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version