![]()
उदयपुर की एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल की ओर से नोटिस दिए जाने से नाराज फिजिकल टीचर पर स्कूल की फर्स्ट फ्लोर से कूदने के प्रयास का आरोप लगाया। स्कूल प्रिंसिपल ने महिला फिजिकल टीचर के खिलाफ सुसाइड का प्रयास करने की भूपालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला 22 अप्रैल को सरकारी गर्ल्स सी. सेकेंडरी स्कूल भूपालपुरा से जुड़ा है। जहां प्रिंसिपल इंदुक जैन और फिजिकल टीचर के बीच विवाद गहरा गया है। उसी दिन प्रिंसिपल ने पुलिस को दी शिकायत देकर बताया कि फिजिकल टीचर ने कक्षा संचालन के दौरान स्कूल फर्स्ट फ्लोर से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि इस घटना से बच्चे और स्टाफ सहम गए। प्रिंसिपल ने सीबीईओ को भी इसकी शिकायत की, जिसके बाद सीबीईओ की टीम जांच में जुटी है। वहीं फिजिकल टीचर बोली- मैं इतनी कमजोर नहीं कि सुसाइड जैसा गलत कदम उठाउं। प्रिंसिपल द्वारा टीचर का बिल पास नहीं करने से शुरू हुआ विवाद गिर्वा सीबीईओ दुर्गेश मेनारिया ने बताया कि फिजिकल टीचर का खेल प्रतियोगिता से जुड़ा एक बिल था। जो नियम में नहीं आने का हवाला देते हुए प्रिंसिपल ने पास नहीं किया था। इस पर फिजिकल टीचर नाराज हो गई और सुसाइड का प्रयास किया। मेनारिया ने बताया कि हालांकि ये बात कहां तक सही है, इसकी जांच के लिए मैंने एक टीम लगाई है। जिसने प्रिंसिपल और टीचर दोनों के बयान लिए और बिल सहित अन्य रिकॉर्ड खंगाले। तीन से चार दिन में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। टीचर चपरासी को बोली- प्रिंसिपल को बोल देना, मैं सुसाइड कर रही हूं प्रिंसिपल इंदुक जैन ने बताया कि फिजिकल टीचर मुझ पर बिल पास कराने का दबाव बना रही थी। नियमानुसार बिल नहीं होने से मैंने पास करने से मना किया तो मुझे धमकियां देने लगी। मैंने उन्हें नोटिस दिया तो वह और नाराज हो गई। फिर स्कूल की छत पर गई और चढ़ते वक्त चपरासी को बोली कि मैडम को बोला देना, मैं सुसाइड कर रही हूं। प्रिंसिपल ने कहा कि मैं पैर से दिव्यांग हूं, इसलिए छत पर नहीं चढ़ पाती। मैंने तुरंत अन्य स्टाफ को स्कूल की छत पर भेजा, जहां उससे समझाइश कर नीचे लाया गया। घटना के बाद उस वक्त स्कूल में बच्चे भी सहम गए थे। मैंने इसकी रिपोर्ट थाने में दी है, ताकि कल कोई अनहोनी नहीं हो। इतनी कमजोर नहीं कि सुसाइड का कदम उठाउं फिजिकल टीचर ने बताया कि प्रिंसिपल मैडम ने स्कूल परिसर से एक पीपल, एक नीम और एक शहतूत का पेड़ जड़ से कटवा दिया। मैंने इसका विरोध किया, तब से मैडम मेरे खिलाफ हैं। मैंने कोई सुसाइड का प्रयास नहीं किया। मैं इतनी कमजोर नहीं कि इनकी वजह से ऐसा कदम उठाउं। नोटिस देकर परेशान किया और तुरंत जबाव मांगा टीचर ने बताया कि स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर क्लास चल रही थी। इन्होंने मुझे नोटिस देकर परेशान किया और तुरंत जबाव मांगा। मुझे तेज रोना आ गया तो मैं रोते हुए क्लास से बाहर आकर बालकनी में खड़ी हो गई और नीचे देखने लगी। ताकि कोई बच्चा या स्टाफ मुझे रोते हुए ना देख ले। उसी चीज को प्रिंसिपल ने सुसाइड का प्रयास बता दिया और थाने में शिकायत कर दी।
Source link
फिजिकल टीचर पर सुसाइड के प्रयास का आरोप:स्कूल प्रिंसिपल ने थाने में दी शिकायत, कहा- बच्चे और स्टाफ सहमे; शिक्षिका बोली- मैं इतनी कमजोर नहीं
Leave a Comment
Leave a Comment















