HomeबिहारPNB से 2 लाख लेकर लौट रही महिला से छिनतई: 6...

PNB से 2 लाख लेकर लौट रही महिला से छिनतई: 6 लाख रुपए की ज्वैलरी भी ले भागे बदमाश, स्प्रे कर वारदात को दिया अंजाम – Gaya News


अपने पति के साथ मामले की जानकारी देती पीड़िता।

गयाजी के बेलागंज में दिनदहाड़े झपटमारी की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने महिला से दो लाख रुपये नकद और जेवर से भरा पर्स छीन लिया। जेवर की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताया गया है। वारदात बेलागंज पेट्रोल पंप के पास हुई। महिला अपने पति के साथ

.

बिठरौरा गांव की रहने वाली रूपा देवी अपने पति अमोद कुमार के साथ बेलागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपए की निकासी की थी। यह नहीं बैंक जाने से पहले वह अपने किराए के मकान में रखे छह लाख के जेवर भी साथ ले आई थीं। पैसा और जेवर दोनों को पर्स में रख कर पति के साथ बाइक से गांव को लौट रही थीं।

वारदात की जानकारी देती घायल महिला।

बोली- शरीर पर कुछ स्प्रे कर दिया, मुझे खुजली होने लगी

रास्ते में टिकारी मोड़ के पास किसी ने महिला के शरीर पर कुछ स्प्रे कर दिया। उस समय उन्हें इस बात का आभास नहीं हुआ। पेट्रोल पंप पर उनके पति डीजल लेने के लिए रुके, तभी महिला को शरीर में खुजली महसूस होने लगी। खुजली से परेशान महिला पति से अलग होकर जैसे ही वह सड़क किनारे खड़ी हुई, पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो उच्चकों ने उनका पर्स झपट लिया और मौके फरार हो गए।

घटना में महिला को नाक व ठुड्डी के ऊपर हल्की चोट भी आई है। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। हालांकि बदमाश भागने में सफल रहे। थानेदार अरविंद किशोर ने बताया कि आसपास के सभी सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है। शीघ्र ही ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version