Rajasthan Kisan Andolan Update; Jhalawar Mahadav | Farmers Protest | झालावाड़ पहुंचे 9 जिलों से किसान: दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी, प्रशासन के साथ पहले दिन की वार्ता रही विफल – jhalawar News

1 Min Read



झालावाड़ में किसानों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। कलेक्ट्रेट के बाहर किसान अपनी 51 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं। प्रशासन के साथ पहले दिन की वार्ता विफल रही।

.

किसान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि सरकार से कोई सहमति नहीं बन पाई है। किसानों ने रात को धरनास्थल और ट्रैक्टरों में ही विश्राम किया। कई किसान देर रात तक संगीत कार्यक्रम में शामिल रहे।

प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए चित्तौड़ प्रांत के 16 जिलों से किसानों के आने की संभावना है। अब तक 9 जिलों से किसान झालावाड़ पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धरनास्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। सीएमएचओ डॉक्टर साजिद खान के निर्देश पर आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही जनसुविधा और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment