Rang Panchami 2025 Date: हिंदू धर्म में रंग पंचमी के त्योहार का बेहद खास महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली के त्योहार के बाद पांचवें दिन रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना किए जाने का विधान है।
इस दिन भगवान की पूजा करते समय उन्हें गुलाल भी लगाए जाने की परंपरा होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक पर देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। वहीं, इस साल रंग पंचमी की तारीख को लेकर लोग काफी कंफ्यूज्ड हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि इस साल रंग पंचमी का पर्व कब मनाया जाएगा।
रंग पंचमी 2025 कब है? (Rang Panchami 2024 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च को रात 10 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी जिसका समापन 20 मार्च को रात 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रंग पंचमी 19 मार्च मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा करने के शुभ मुहूर्त क्या-क्या होंगे।
रंग पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त (19 मार्च) (Rang Panchami 2024 Time)
- ब्रह्म मुहूर्त: दोपहर 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 54 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
क्यों मनाया जाता है रंग पंचमी का त्योहार? (Why is the festival of Rang Panchami celebrated?)
धार्मिक मान्यता के अनुसार रंग पंचमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। इतना ही नहीं इसी तिथि पर होली खेलने के लिए पृथ्वी लोक पर देवी-देवता आए थे और सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली थी। इसी कारण रंग पंचमी को हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है और इस दिन सभी देवी-देवता की पूजा कर उन्हें गुलाल लगाया जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।