HomeबॉलीवुडRanya Rao Vs DRI; Dubai Bengaluru Kannada Actress Gold Smuggling Case |...

Ranya Rao Vs DRI; Dubai Bengaluru Kannada Actress Gold Smuggling Case | रान्या राव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा-DRI: कोर्ट से मांगी तीन दिन की हिरासत; अदालत आज सुनाएगी फैसला


बेंगलुरू12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14.2 किलो सोने के साथ पकड़ी गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंसी (DRI) ने गुरुवार को कोर्ट में यह बात कही। रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की बेटी हैं।

रान्या को 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को DRI कोर्ट से रान्या की तीन दिन की कस्टडी मांगी। एजेंसी ने तर्क दिया कि उन्हें यह पता लगाना है कि सोना कहां से लाया गया पेमेंट कैसे हुआ, इसे छुपाने का तरीका क्या था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

एजेंसी ने कोर्ट में यह भी कहा कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है इसलिए आरोपी से सख्त पूछताछ जरूरी है। DRI की इस मांग पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

रान्या के 45 देशों की यात्रा पर DRI को शक

DRI के मुताबिक रान्या के पासपोर्ट रिकॉर्ड और उपलब्ध डेटा के अनुसार वह अब तक 27 बार दुबई जा चुकी हैं और कुल 45 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि रान्या कोई नियमित नौकरी नहीं करतीं और उनके पास इतने फिल्म प्रोजेक्ट भी नहीं हैं जिससे इतनी बार विदेश यात्रा करने का कारण स्पष्ट हो सके।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में रान्या

गिरफ्तारी के बाद रान्या राव को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रान्या कन्नड़ फिल्म माणिक्य और पाटकी में काम कर चुकी हैं। रान्या ने अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। कपड़ों में सोना छिपाने के लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया।

सूत्रों का दावा है कि रान्या को हर एक किलो सोना लाने पर 1 लाख रुपए मिलते हैं। इस तरह हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपए की कमाई हुई। DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वे पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं।

रान्या अपने कपड़ों में सोना छिपाए हुई थीं। जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने उनके घर पर भी रेड की। वहां से 2 करोड़ कीमत का सोना और 2 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ।

DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट के लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

DRI अधिकारियों द्वारा जब्त किया गया सोना।

रान्या से मेरा कोई वास्ता नहीं- DGP रामचंद्र राव

रान्या के गिरफ्तारी के बाद DGP रामचंद्र राव ने कहा- मेरा रान्या से कोई वास्ता नहीं है। मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है। किसी भी अन्य पिता की तरह जब मीडिया के जरिए यह बात मुझे पता चली तो मैं हैरान हो गया। मुझे इनमें से किसी भी बात की जानकारी नहीं थी। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। रान्या अब हमारे साथ नहीं रह रही हैं। वे अपने पति के साथ अलग रह रही हैं।

रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।

बीजेपी MLA बोले- यह सत्ता का दुरुपयोग है

इस मामले में कांग्रेस विधायक एएस पोन्नना ने कहा इस तरह के मामले में DGP की बेटी का फंसना एक्सीडेंटल है। वह एक आरोपी है और तस्करी की गतिविधियों में लिप्त हैं। कानून अपना काम करेगा। चाहे वह DGP की बेटी हो, आम आदमी की बेटी हो, मुख्यमंत्री की बेटी या प्रधानमंत्री की बेटी हो। कानून के लिए सब सामान हैं।

वहीं, भाजपा विधायक डॉ. भरत शेट्टी वाई ने कहा कि अगर यह सच है और इसमें लोकल पुलिस भी शामिल है तो यह सत्ता का दुरुपयोग है। सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

————————————-

यह खबर भी पढ़ें ….

कन्नड़ एक्ट्रेस के फ्लैट से 2 करोड़ का सोना जब्त:2.7 करोड़ कैश बरामद; 3 दिन पहले 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार हुई; पिता DGP

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version