- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Thailand’s Opal Suchata Chuangsri Becomes Miss World 2025. Miss World 2025 Grand Finale Winner LIVE Photos Update | Nandini Gupta
10 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/ईफत कुरैशी
- कॉपी लिंक
मिस वर्ल्ड का फिनाले 31 मई को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ।
21 साल की थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। 108 देशों की कंटेस्टेंट्स के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। भारत की नंदिनी गुप्ता बेहतरीन प्रदर्शन के साथ टॉप-20 तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। हालांकि वो टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं। हालांकि मिस वर्ल्ड 2025 में नंदिनी गुप्ता ने टॉप मॉडल का टाइटल हासिल किया है।
मिस वर्ल्ड 2024 रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज ओपल सुचाता को पहनाया। मिस वर्ल्ड रनर-अप एथियोपिया की हासेट डेरेज रहीं। वहीं सेकेंड रनर-अप पोलैंड की माजा क्लाज्दा और थर्ड रनर-अप मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम रहीं।
एक नजर ओपल सुचाता चुआंगश्री के विनिंग मूमेंट पर-
मिस वर्ल्ड खिताब हासिल करने के बाद ओपल सुचाता ने भावुक होकर कहा-
ये मेरी निजी जीत नहीं बल्कि उन युवा लड़कियों की भी जीत है, जो दिखना, सुनना और बदलाव करना चाहती हैं। इस लीगेसी को रिप्रजेंट करने और मिस वर्ल्ड के इस समय में असल बदलाव लाने के लिए गर्व महसूस कर रही हूं।
टॉप- 20 तक पहुंचीं भारत की नंदिनी गुप्ता
कोटा की रहनेवालीं नंदिनी गुप्ता ने इस साल मिस वर्ल्ड 2025 में भारत को रीप्रेजेंट किया। उन्होंने टॉप मॉडल का टाइटल हासिल कर टॉप- 40 में जगह बनाई, जिसके बाद वो टॉप-20 में जगह बनाने में भी कामयाब रहीं, हालांकि टॉप-8 से बाहर हो गईं।
फिनाले की कल्चरल सेरेमनी में नंदिनी गुप्ता शो स्टॉपर थीं।
सोनू सूद को मिला मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनके समाजिक कार्यों के लिए इस साल मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और विजय देवरकोंडा जैसे कई सेलेब्स फिनाले का हिस्सा रहे। ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडिस ने फिनाले में बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी। सोनू सूद इस साल मिस वर्ल्ड के ज्यूरी मेंबर्स में भी शामिल थे। मिस वर्ल्ड बनीं ओपल सुचाता से सोनू सूद ने ही फाइनल क्वेश्चन पूछा था।
हैदराबाद में हुए फिनाले में जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने परफॉर्मेंस दी। जबकि साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और विजय देवरकोंडा समेत कई सेलेब्स इस फिनाले का हिस्सा बने।
सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड जीतने का रिकॉर्ड भारत के पास
एक नजर मिस वर्ल्ड के इतिहास पर-
ब्यूटी नहीं बिकिनी कॉन्टेस्ट था पहला मिस वर्ल्ड
1951 में इंग्लैंड के टीवी होस्ट एरिक मोर्ले ने फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन सेलिब्रेशन में बिकिनी को बढ़ावा देने के लिए बिकिनी कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। इसका उद्देश्य भीड़ बढ़ाना था। ये अपनी तरह का इकलौता कॉन्टेस्ट था, जिसमें कई देशों की 30 मॉडल बिकिनी में रैंप वॉक करने वाली थीं। विदेशी मीडिया ने इसे मिस वर्ल्ड नाम दिया था। इसकी पहली विजेता स्वीडन की कर्सटीन मार्गेरीटा उर्फ कीकी हकानसन रहीं। उन्होंने क्राउनिंग के दौरान बिकिनी पहनी थी।
पहली मिस वर्ल्ड सेरेमनी (बिकिनी कॉन्टेस्ट) लंदन में हुई थी। इसके बाद 38 सालों तक ये सेरेमनी लंदन में ही होती रही।
जैसे ही ये कॉन्टेस्ट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ तो उस समय के पोप ने इसकी जमकर आलोचना की। उन्होंने इसे धर्म और समाज के विरुद्ध माना। कई देशों ने भी अपनी कंटेस्टेंट्स भेजने से इनकार कर दिया। विवादों से ये बिकिनी कॉन्टेस्ट सुर्खियों में आ गया।
पॉपुलैरिटी के चलते एरिक मोर्ले ने इस कॉन्टेस्ट को मिस वर्ल्ड नाम के साथ रजिस्टर करवाया और इसे सालाना प्रतियोगिता बना दिया।
विवादों से बचने के लिए मिस वर्ल्ड 1952 में बिकिनी की जगह कंटेस्टेंट्स को स्विमसूट पहनाया जाने लगा।
मिस वर्ल्ड से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए-
1970- फिनाले के दौरान मंच पर फेंका गया बम
20 नवंबर 1970 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में मिस वर्ल्ड का फिनाले हो रहा था, तभी अचानक 60 फेमिनिस्ट प्रोटेस्टर्स वहां पहुंचकर मंच पर आटा बम फेंकने लगीं। शो के होस्ट इससे घबरा गए और सेरेमनी रोक दी गई। वे कॉन्टेस्ट में महिलाओं की प्रदर्शनी से नाराज थीं। इससे पहले भी सेरेमनी शुरू होने से पहले हॉल के बाहर खड़ी BBC की ब्रॉडकास्ट वैन पर ब्रिटिश टेररिस्ट ग्रुप ने बम से हमला किया था। खुशकिस्मती से दोनों धमाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ था।
बम धमाकों से कुछ देर के लिए सेरेमनी रोक दी गई थी, हालांकि स्थिति पर काबू पाए जाने के बाद सेरेमनी दोबारा शुरू कर दी गई थी।
1970- ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड बनीं तो हुआ विरोध प्रदर्शन
1970 में ही कैरेबियन देश ग्रेनाडा की मिस ग्रेनाडा जेनिफर होस्टन मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली ब्लैक वुमन बनी थीं। विनर अनाउंस होने के बाद लोगों ने मिस वर्ल्ड का विरोध शुरू कर दिया। ब्रॉडकास्ट पार्टनर BBC को भी कई खत मिले, जिसमें रिजल्ट का विरोध हुआ।
बाद में ये भी सामने आया कि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर सर एरिक गैरी ज्यूरी में शामिल थे। सबसे ज्यादा वोट मिस स्वीडन को मिले थे, हालांकि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर के दबाव में जेनिफर होस्टन को जिताया गया।
जेनिफर होस्टन के अलावा अब तक 4 ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।
1973- अफेयर सामने आया तो छीन लिया गया मिस वर्ल्ड का खिताब
1973 में मार्जोरी वैलेस मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली US कंटेस्टेंट रहीं। हालांकि, उनके कई अफेयर और किसिंग फोटो सामने आने के बाद क्राउनिंग के 104 दिन बाद उनसे मिस वर्ल्ड का खिताब छीन लिया गया था।
मिस वर्ल्ड जीतने के ठीक बाद मार्जोरी का सिंगर टॉम जोनस और फुटबॉल स्टार जोर्ज बेस्ट से नाम जुड़ा था।
1980- न्यूड फोटोशूट करवाया तो जर्मनी की मिस वर्ल्ड को क्राउन लौटाना पड़ा
1980 की मिस वर्ल्ड विजेता रहीं जर्मनी की गैब्रिएला ब्रूम ने ये कहते हुए क्राउन लौटा दिया था कि उनके बॉयफ्रेंड को इससे आपत्ति है। हालांकि, बाद में सामने आया कि मैगजीन में न्यूड तस्वीरें छपने के बाद उनसे ये खिताब छीन लिया गया था।
2000- नाइजीरिया में फिनाले रखा गया तो कई देशों ने छोड़ा कॉन्टेस्ट
मिस वर्ल्ड 2000 नाइजीरिया में होने वाला था, लेकिन कई यूरोपियन देशों की कंटेस्टेंट्स ने पेजेंट का बॉयकॉट कर दिया। सेरेमनी शुरू होने से पहले नाइजीरिया के कदुना शहर में धार्मिक दंगे शुरू हो गए, जिसमें 200 लोग मारे गए। आखिरकार सेरेमनी लंदन में हुई। देश बदलने से वो कंटेस्टेंट्स भी इसमें शामिल हुईं, जिन्होंने पेजेंट छोड़ दिया था।
2020- कोरोना के चलते मिस वर्ल्ड 2020 रद्द कर दिया गया था।
2021- फिनाले के दिन 23 कंटेस्टेंट्स हो गई थीं कोविड पॉजिटिव
मिस वर्ल्ड 2021 प्यूर्टो रिको में 16 दिसंबर 2021 को होने वाला था। सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले 17 कंटेस्टेंट्स और टेक्नीशियन कोविड पॉजिटिव हो गए। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया और फिनाले में आने से रोक दिया गया। सेरेमनी के दिन 23 कंटेस्टेंट्स कोविड पॉजिटिव पाई गईं, जिसके बाद मिस वर्ल्ड 2021 को पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद मिस वर्ल्ड 2021 का आयोजन अगले साल 2022 में हुआ।
मिस इंग्लैंड ने फिनाले से पहले ऑर्गेनाइजर्स पर लगाए आरोप, कॉन्टेस्ट छोड़ा
2025- मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन भारत के हैदराबाद में हो रहा है। हालांकि फिनाले से चंद दिनों पहले ही मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने ये कहते हुए पेजेंट छोड़ दिया कि ऑर्गनाइजर्स उन पर फाइनेंसर्स का मनोरंजन करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पेजेंट में वैश्या जैसा महसूस करवाया गया।
मिला मैगी मिस इंग्लैंड जीतने वाली पहली प्लस साइज मॉडल हैं।
प्रियंका चोपड़ा की जीत पर हुआ था विवाद, आरोप- भेदभाव कर खिताब दिया
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे कर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनकी जीत के 22 साल बाद को-कंटेस्टेंट रहीं मिस बारबाडोस लीलानी मेककॉने ने आरोप लगाया कि मिस वर्ल्ड 2000 फिक्स था और प्रियंका को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था। यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर लीलानी ने कहा था कि उस साल स्पॉन्सर इंडियन केबल स्टेशन जीटीवी था। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की गाउन दूसरी कंटेस्टेंट्स से बेहतर पाई गई थी।
स्विमसूट राउंड में सभी ने बिकिनी पहनी थी, लेकिन प्रियंका को सारोंग दिया गया था। उस समय वो कोई स्किन टोन ठीक करने वाली क्रीम लगाती थीं, जिससे उनके शरीर पर धब्बे आ गए थे। इसे छिपाने के लिए उन्होंने सारोंग पहना था। उन्हें खाना कमरे में मिलता था। ऑर्गनाइजर्स दूसरी लड़कियों के साथ भेदभाव करते थे, जिस वजह से कोई प्रियंका को पसंद नहीं करता था।