14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अभिनेत्री जीनत अमान ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार होने के बाद वह वो भावनाओं से भर गई।
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के कुछ ही दिन बाद वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सवार हुईं। शनिवार को यात्रा के दौरान जीनत अमान भावुक हो गईं। इंस्टाग्राम पर एक पोट शेयर करते हुए जीनत अमान ने लिखा “आज सुबह मैं एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठी, और जैसे ही सीट बेल्ट बांधी, मैं पूरी तरह भावनाओं से भर गई। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें हमारा साथ थोड़ा सुकून दे सके, यही दुआ है।”
अहमदाबाद हादसे के कुछ ही दिन बाद ही शनिवार को जीनत अमान ने एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सफर किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जीनत अमान को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के शो ‘द रॉयल्स’ में देखा गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वह जल्द ही फराज आरिफ अंसारी की फिल्म ‘बन टिक्की’ में नजर आएंगी। ‘बन टिक्की’ में अभय देओल और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘बन टिक्की’ से डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपने प्रोडक्शन की शुरुआत कर रहे हैं।
अहमदाबाद विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत
बता दें कि अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर बॉलीवुड और टीवी सितारों के भी रिएक्शन सामने आए। अक्षय कुमार, सनी देओल, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख के अलावा कई स्टार्स ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया था।
शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था- ‘अहमदाबाद में हुए हादसे की खबर सुनकर टूट गया हूं। पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।’
शाहरुख खान ने हादसे को बताया दिल दहला देने वाला, कहा– टूट गया हूं।
आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- ‘आज हुए दुखद प्लेन क्रैश से हम बहुत दुखी हैं। इस भारी नुकसान की घड़ी में हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम इस दुखद घटना के समय देश के लोगों के साथ हैं।
आमिर खान ने कहा– पीड़ितों के लिए हमारी संवेदनाएं, देश इस दुख में साथ है।
अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा था, ‘एयर इंडिया के क्रैश से मैं शॉक में और निशब्द हूं। इस वक्त सिर्फ दुआ कर सकते हैं।’
अक्षय कुमार ने लिखा– हादसे की खबर से स्तब्ध हूं, ईश्वर सबको शक्ति दे।
रितेश देशमुख ने लिखा था, ‘अहमदाबाद में प्लेन के क्रैश होने की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है और मैं शॉक में हूं। मेरा दिल सभी यात्रियों के लिए, उनके परिवारों और इस क्रैश से प्रभावित हुए सभी लोगों के लिए दुख रहा है। इस मुश्किल वक्त में मैं सभी को अपने ख्यालों और दुआओं में रखे हुए हूं।’
रितेश देशमुख बोले– यात्रियों और उनके परिवारों के लिए दिल रो रहा है।
सनी देओल ने लिखा था, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दिल से प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों की जान बची है, उन्हें जल्दी ढूंढ लिया जाए और उनकी अच्छी देखभाल हो। जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार वाले इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखें।
सनी देओल ने कहा– हादसे की खबर से व्यथित हूं, बचाव कार्य जल्द पूरा हो।
सोनू सूद ने कहा था, अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है। इस दुखद हादसे में शामिल सभी यात्रियों और कर्मचारियों के लिए हम प्रार्थना करते हैं कि वे सुरक्षित रहें और जल्दी मदद मिल सके।
सोनू सूद ने हादसे में सभी के सुरक्षित रहने की प्रार्थना की, कहा– जल्द मदद मिले।
परिणीति चोपड़ा ने दुख जताते हुए कहा था, आज की दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया फ्लाइट के परिवार वालों के दर्द की मैं कल्पना भी नहीं कर सकती। इस कठिन समय में भगवान से उनकी हिम्मत बढ़ाने की प्रार्थना करती हूं।
परिणीति चोपड़ा बोलीं– इस हादसे से जो गुजर रहे हैं, उनके दर्द की कल्पना नहीं कर सकती।
टीवी एक्टर अली गोनी ने कहा था, एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दिल दहला देने वाली खबर आई है। इस दुख की घड़ी में यात्रियों, चालक और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।
अली गोनी ने कहा– ऐसी खबरें दिल तोड़ देती हैं, सबके लिए दुआ करता हूं।
अल्लू अर्जुन ने कहा था, अहमदाबाद में हुए इस दुखद हादसे से मेरा दिल टूट गया है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति दे। सच में बेहद दिल दहला देने वाली घटना है।
अल्लू अर्जुन ने लिखा कि बेहद दर्दनाक खबर, भगवान पीड़ितों की आत्मा को शांति दे।
रणदीप हुड्डा ने भी इस हादसे पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था, इस हादसे की खबर सुनकर दिल बेहद टूट गया है। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावितों के साथ हैं। जीवित बचे लोगों की उम्मीद करता हूं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और उनके परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान दे।
रणदीप हुड्डा ने लिखा कि खबर से दिल टूट गया है, सभी के लिए प्रार्थनाएं।