अंबाला से एक युवक अभिषेक शर्मा के अपहरण और उसके साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल अभिषेक को अगवा किया बल्कि उसे गंभीर रूप से घायल कर उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाई और फिर 50000 रुपए की फिरौती मांगी। वारदात के बाद बदमाशों ने उसे
.
अभिषेक शर्मा ने बताया कि जब वह अपने दोस्त सौरव और निशांत के साथ वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहा था, तभी अंबाला में बाइक स्टैंड पर दर्जनभर युवकों ने उसे जबरन अपनी कार में बिठा लिया।
बदमाशों ने गन की नोक पर उसे धमकाया और एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने उसे नग्न कर उसकी वीडियो बनाई, उसके ऊपर यूरिन गिराया और बेल्ट, हॉकी और डंडों से पीटा। इस बर्बरता के दौरान उसकी दोनों टांगे रस्सियों से बांधकर तोड़ दी गईं।
पुरानी दुश्मनी का परिणाम
सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और हमलावरों के बीच अंबाला जेल में भी विवाद हुआ था। हमलावरों में से कुछ हाल ही में जेल से रिहा हुए थे, और इसी दुश्मनी के चलते उन्होंने अभिषेक को अगवा किया और उसके साथ यह क्रूरता की। अभिषेक के बयान के अनुसार, इस वारदात में राहुल वालिया, साहिल राठौर उर्फ शरीफ, रिम्पी सरदार, अनुभव सूद और वैभव उर्फ मिठू शामिल थे।
पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला और अंबाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने अभिषेक के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जीआरपी थाना इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के वाहन की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।