Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन ने महिला को कुचला: चित्रकूट में ऑटो से उतरकर...

अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला: चित्रकूट में ऑटो से उतरकर पैदल जाते समय हादसा, शव की हुई शिनाख्त – Chitrakoot News


जितेंद्र कुमार | चित्रकूट4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

माया देवी (फाइल फोटो)।

चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रात करीब 8 बजे चुनहा पुरवा के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में अनुसूया पुरवा की रहने वाली माया देवी (पत्नी संतोष) की मौत हो गई।

घटना के समय माया देवी पहाड़ी स्थित वीर बाबा के स्थान से ऑटो में सवार होकर लौट रही थीं। चुनहा पुरवा के पास ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गईं।

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत सोनेपुर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में शनिवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे माया देवी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। शनिवार दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version