Homeउत्तर प्रदेशमऊ के PHC परदहां में गंदगी: AAP ने चलाया सफाई अभियान,...

मऊ के PHC परदहां में गंदगी: AAP ने चलाया सफाई अभियान, धरने की दी चेतावनी – Mau News


मऊ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां में गंदगी का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं ने खुद सफाई अभियान चलाया।

विक्रम जीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी नहीं होने की स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता खुद सफाई करेंगे। सामुदायिक शौचालय की स्थिति भी खराब पाई गई। शौचालय में दरवाजे तक नहीं लगे हैं।

AAP ने प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो परदहा ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर ऋषिकेश पांडेय, अंकुर यादव, सुभाष यादव, मंजीत कुमार, अवधेश मौर्या और महेंद्र कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version