Homeपंजाबअबोहर में ई-रिक्शा पलटा: एक महिला का पैर कुचला, दो घायल;...

अबोहर में ई-रिक्शा पलटा: एक महिला का पैर कुचला, दो घायल; बाइक से बचने के चक्कर में हादसा – Abohar News


अस्पताल में भर्ती महिला और उसके परिजन मौजूद।

फाजिल्का जिले में अबोहर के प्रजापति चौक पर शनिवार दोपहर एक ई-रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसा तब हुआ जब अचानक रिक्शा के सामने एक बाइक आ गई। एक महिला का पैर कुचला गया।

.

राजीव नगर निवासी ई-रिक्शा चालक अर्जुन ने बताया कि वह सूरज नगरी से तीन महिला सवारियों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। प्रजापति चौक पर एक बाइक अचानक सामने आने से बचने के लिए कट मारते समय रिक्शा पलट गया। राहगीरों की मदद से घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ई-रिक्शा चालक जानकारी देते हुए।

ई-रिक्शा चालक ने मांगी माफी

हादसे में जैन नगरी की 60 वर्षीय ऊषा का पैर गंभीर रूप से कुचल गया। रामदेव नगरी की शकुंतला और कमला भी घायल हुईं। डॉक्टरों ने ऊषा को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। अन्य दो महिलाओं को उनके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए।

ई-रिक्शा चालक ने हादसे के लिए घायलों के परिवार से माफी मांगी। परिजनों ने माफ करते हुए कोई कानूनी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version