Homeपंजाबअबोहर में पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा: चरित्र पर...

अबोहर में पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा: चरित्र पर संदेह करता था पति; चीखें सुनकर पड़ोसियों ने छुड़वाया – Abohar News


अस्पताल में भर्ती महिला के पास बैठे परिवार के सदस्य।

फाजिल्का के अबोहर के गांव चननखेड़ा में महिला को कमरे में बंद कर उसके पति ने जमकर मारपीट की। पति को उसके चरित्र पर संदेह था। महिला की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने छुड़वाया। वहीं गंभीर हालात में देवरानी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रह

.

35 वर्षीय सरोज ने बताया कि उनकी शादी अरविंदर के साथ 8 साल पहले हुई थी। दंपती का एक बेटा भी है। 6 अप्रैल को उनके बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद वह अपने मायके चननखेड़ा में अपनी मां से मिलने आई थी।

पति ने बिना किसी कारण के पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसकी मां सीधी-सादी महिला हैं।

गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती घायल महिला।

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना सदर जलालाबाद की एसआई अमरजीत कौर ने कहा कि उनके पास ऑनलाइन शिकायत पहुंची है। जिसकी गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंनें कहा कि महिला को उसके पति ने घरेलू विवाद के चलते पीटा है और महिला अपने मायके में आकर यहां से भर्ती हुई है। जिसकी पूरी जांच पड़ताल कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version