वारदात के बाद जानकारी देते हुए पीड़ित महिला व अन्य।
फाजिल्का जिले के अबोहर में छीनाझपटी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामले में वीरवार देर रात पटेल पार्क इलाके में एक महिला का मोबाइल बाइक सवार लुटेरों ने छीन लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
.
रास्ते में फोन पर बात कर रही थी
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अर्चना ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने बच्चों की परवरिश कर रही है। उसका एक बेटा बीमार भी रहता है। घटना रात करीब 10 बजे की है। वह किसी जरूरी काम से किसी के घर जा रही थी। रास्ते में मोबाइल पर बात कर रही थी।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। महिला ने लुटेरे का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पीड़िता ने शुक्रवार को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका मोबाइल फोन करीब 22,000 रुपए का था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।