पंजाब के संगरूर जिले में स्थित सिविल अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती 15 गर्भवती महिलाओं को खराब ग्लूकोज लगाया गया। इससे सभी महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं को ग्लूकोज लगाते ही उनमें कंपकपी शुरू हो गई
.
सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
वहीं स्थिति को देखते हुए सभी महिलाओं को तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, बाकी महिलाएं अब खतरे से बाहर हैं। कई पीड़ित महिलाओं की हाल ही में डिलीवरी हुई है। उनके नवजात बच्चे भी छोटे हैं।
ग्लूकोज का स्टॉक वापस भेजा-एसएमओ
संगरूर के एसएमओ ने बताया कि ग्लूकोज में खराबी पाई गई है। उन्होंने कहा कि इस ग्लूकोज के सभी स्टॉक को वापस भेजा जा रहा है। अधिकतर बीमार महिलाएं अब ठीक हो चुकी हैं। यह समस्या पहले अमृतसर में भी देखी गई थी। वहां भी ग्लूकोज लगाने के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई थी। अब यह समस्या संगरूर तक पहुंच गई है।