Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा: 30 अप्रैल को...

अमेठी में परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा: 30 अप्रैल को शाम 4 बजे से शहर में निकलेगी यात्रा, ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच करेगा आयोजन – Amethi District News


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच संगठन की ओर से यह आयोजन 30 अप्रैल को किया जाएगा।

संगठन के कार्यालय में रविवार को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शोभायात्रा के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा शाम 4 बजे से अमेठी शहर में निकाली जाएगी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने सभी नगरवासियों और क्षेत्रवासियों से शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस यात्रा में शामिल होकर सनातन धर्म के ध्वजवाहक बनें।

बैठक में मनोज तिवारी, अनिरुद्ध मिश्र, डॉ धर्मेन्द्र शुक्ला और यतेन्द्र प्रताप त्रिपाठी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। यह बैठक आवास विकास कॉलोनी स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version