Homeविदेशअमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा: 7...

अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा: 7 राज्यों ने इमरजेंसी घोषित की, 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित


वॉशिंगटन6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के कई राज्यों में तूफान की वजह से एयर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है।

अमेरिका में रविवार को भीषण बर्फीला तूफान की वजह से कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह पिछले 10 साल का सबसे भीषण बर्फीला तूफान हो सकता है। हालात को देखते हुए अमेरिका के 7 राज्य केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, अर्कांसस और मिसौरी में इमरजेंसी की घोषणा की गई है।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक इस तूफान से अमेरिका के 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित होगा।

आमतौर पर गर्म रहने वाले फ्लोरिडा में भी में भारी बर्फबारी हो रही है। नेशनल वेदर सर्विस ने कंसास और मिसौरी के लिए खास चेतावनी जारी की है। नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में 8 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। यहां पर 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

अमेरिका कुछ इलाकों में बर्फीले तूफान की वजह से 72 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही है।

रास्ते पूरी तरह बर्फ की चादर से ढंक गए हैं, लोगों को पैदल आवाजाही में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

तुफान इतना तेज है सड़क पर खड़े वाहन पूरी तरह बर्फ से ढंक गए हैं।

तुफान की वजह से लोगों की गाड़ियां स्टार्ट होने में मुश्किल हो रही है।

सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। इसे लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

क्‍या है पोलर वॉरटेक्‍स (ध्रुवीय हवाएं) अमेरिका में इस बर्फीले तुफान की बड़ी वजह से पोलर वॉरटेक्‍स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। पोलर वॉरटेक्‍स काउंटर क्‍लॉकवाइज (घड़ी की उल्‍टी दिशा) बहती हैं। पोलर वॉरटेक्‍स भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है, लेकिन जब यह दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भारी ठंड लाता है।

इन दिनों अमेरिका में यही हो रहा है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ध्रुवीय हवाएं यूरोप और एशिया में चल सकती हैं। क्‍या खतरे हो सकते हैं जब पोलर वॉरटेक्‍स चल रही हों, तब घर से बाहर निकलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस वक्त बिना विंटर किट के बाहर निकलने पर 5 से 7 मिनट में दिल का दौरा पड़ सकता है। इसके अलावा स्किन जम सकती है। ऐसे मौसम में गाड़ी भी स्‍टार्ट नहीं होती हैं। इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है कि जब ध्रुवीय हवाएं चल रही हों, तब घर के भीतर ही रहें।

कुछ रिसर्च से पता चला है कि बीते कुछ सालों में आर्कटिक तेजी से गर्म हो रहा है, जिससे पोलर वर्टेक्स दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो रहा है। अमेरिका इंडियाना स्टेट में तो हालात इतने खराब है कि सड़कों से बर्फ हटाने के आधा घंटे बाद हालात जस के तस हो जाते हैं।

सड़कों से लगातार बर्फ हटाई जा रही है, लेकिन कुछ देर बाद हालात जस के तस हो रहे हैं।

शिकागो में ट्रेन और फ्लाइट कैंसिल

तेज सर्द हवओं को देखते हुए शिकागो से न्यूयॉर्क और सेंट लुइस जाने वाली सभी फ्लाइट्स और ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। केंटकी राज्य में तो बर्फबारी का नया रिकॉर्ड बना है। राज्य के कुछ इलाकों में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई है। इसी तरह लेक्सिंगटन और केंटकी में 5 इंच से ज्यादा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

एक्सपर्ट्स ने अमेरिका के दो तिहाई हिस्से में भीषण ठंड की स्थिति की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि टेम्परेचर स्टैंडर्ड लेवल से 7 से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। रविवार को शिकागो का टेम्परेचर माइनस 7 से 10 सेल्सियस रहा, जबकि मिनियापोलिस में यह 0 डिग्री पहुंच गया।

कनाडा बॉर्डर के पास मिनेसोटा के इंटरनेशनल फॉल्स में तापमान माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। नेशनल वेदर सर्विस ने मैरीलैंड के एनापोलिस के आसपास 8 से 12 इंच बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

———————————-

यह खबर भी पढ़ें…

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की जीत पर मुहर आज:कमला हैरिस करेंगी जीत का ऐलान; 2021 में इसी दिन संसद में घुसे थे प्रदर्शनकारी

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। ट्रम्प को इसमें जीत हासिल हुई। ट्रम्प को 312 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं जबकि उनके विरोधी कमला को सिर्फ 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स चाहिए होते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version