Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या के दंतधावन कुंड में आरंभ हुई नित्य सायं आरती: समाजसेवी...

अयोध्या के दंतधावन कुंड में आरंभ हुई नित्य सायं आरती: समाजसेवी कौस्तुभ अचारी और निधि अचारी का है संकल्प – Ayodhya News



अयोध्या के ऐतिहासिक दंतधावन कुंड में रोज शाम इस तरह आरती की जा रही है।

अयोध्या के ऐतिहासिक दंतधावन कुंड में रोज शाम को आरती आरंभ हो गई।प्रदेश सरकार की ओर से करीब 4 करोड़ से कराए गए सौन्दर्यीकरण के बाद मंदिर के अधिकारी कौस्तुभ अचारी और उनकी धर्मपत्नी निधि अचारी के संकल्प से यह हो रहा है। 5 अर्चकों की टीम वैदिक मंत्रोच्चार

.

वासंतिक नवरात्र से आरंभ इस आरती में न केवल श्रद्धालु और पर्यटकों का समूह शामिल हो रहा है बल्कि स्थानीय लोग भी कुंड के संरक्षण और विकास के साथ अयोध्या की ऐतिहासिक थाती को संजोने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम मान रहे हैं।

महंत विवेक अचारी कहते हैं कि छह माह पहले से यह कुंड दुर्दशा का शिकार था। अब कुंड का पिंक सैंड स्टोन से सुंदकरीकरण किया गया है।इसकी चमक बढ़ने के साथ रोज शाम को होने वाली सरयू आरती से इसका आकर्षण और भी बढ़ गया है।इसकी भव्यता लगातार बढ़े,यह हम सभी का प्रयास है।

कौस्तुभ अचारी कहते हैं कि दंत धावन कुंड वह स्थान है जहां श्रीराम अपने चारो भैया के साथ यहां रोज सुबह अपना मुख धोते थे।दांतों की सफाई इसके जल से करते थे।यह स्थान हम सब के लिए बहुत पवित्र है।अनेक शास्त्रों और पुराणों में इसका उल्लेख है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version