अशोकनगर पुलिस ने रविवार-सोमवार की रात जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान 40 स्थाई वारंटी और 38 गिरफ्तारी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 53 लिस्टेड गुंडा-बदमाशों और 40 हिस्ट्रीशीटर की विशेष चेकिंग की गई।
.
रात 12 से सुबह 5 बजे तक चला अभियान यह कार्रवाई एसपी विनीत कुमार जैन के नेतृत्व में रात 12 से सुबह 5 बजे तक की गई। अभियान में एएसपी गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी विवेक शर्मा और एसडीओपी चन्देरी शैलेन्द्र शर्मा शामिल रहे। 250 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने भाग लिया।
अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश पुलिस टीमों ने आदतन अपराधियों के ठिकानों पर देर रात दबिश दी और संदिग्धों की गहन जांच की। यह अभियान आईजी ग्वालियर जोन अरविन्द सक्सेना के निर्देश पर चलाया गया।
अभियान आगे भी जारी रहेगा एसपी विनीत कुमार जैन ने कहा, “जिले को अपराधमुक्त बनाना और समाज में शांति एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और अपराधियों में डर का माहौल बना है।
देखिए कॉम्बिंग गश्त के दौरान की तस्वीरें…