अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर हुए भीषण विमान हादसे के चलते राजधानी भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर 2:40 पर भोपाल से रवाना होती है। इससे पहले यह फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे अहमदाबाद से भोपाल पहुंची थी। लेकिन अहम
.
बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 सोमवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। लेकिन महज दो मिनट बाद, दोपहर 1:40 बजे यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एयरपोर्ट की सीमा से सटी एक इमारत से टकरा गया। बताया जा रहा है कि विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडा का नागरिक भी शामिल था।
भोपाल में रोजाना 36 से 38 फ्लाइट्स की आवाजाही भोपाल एयरपोर्ट पर रोजाना 36 से 38 फ्लाइट्स की आवाजाही होती है। जिसमें से छह फ्लाइट्स एयर इंडिया और बाकी अन्य सभी इंडिगो कंपनी की हैं। देश के अलग-अलग शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के चलते भोपाल एयरपोर्ट का प्रतिदिन का फुट फाल 3500 से लेकर 4500 तक रहता है।
100 शव मिले; 242 लोग सवार थे, इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर