Homeदेशअहमदाबाद विमान हादसे की साइट से मिला 800 ग्राम गोल्ड: 80...

अहमदाबाद विमान हादसे की साइट से मिला 800 ग्राम गोल्ड: 80 हजार कैश, पासपोर्ट और अन्य सामान; गृह मंत्री संघवी बोले- पीड़ितों को लौटाया जा रहा


अहमदाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौके से बरामद सामान दिखाते लोग।

एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) जहां क्रैश हुआ था, वहां से 80 तोला (800 ग्राम) गोल्ड, ₹80 हजार क्रैश, एक मोबाइल फोन, भगवद गीता की कॉपी, 9 पासपोर्ट्स और दूसरा सामान बरामद हुआ।

घटना के दौरान मौके पहुंचे शख्स राजेश पटेल के मुताबिक- जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां अंधेरा था। मलबे में एक मोबाइल मिला, एक लैपटॉप भी है। इसके अलावा जेवर, नकदी, पासपोर्ट्स मिले हैं। इन सबको सरकारी अधिकारियों के पास जमा कराया गया है। 4-5 बैग भी सौंपे हैं।

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 15 जून को कहा था कि घटनास्थल से जो सामान रिकवर किया गया है उसका डॉक्यूमेंटेशन किया जा रहा है। इसके बाद मृतकों से जुड़ा सामान उनके परिजनों को लौटाया जाएगा।

12 जून की दोपहर प्लेन क्रैश हुआ था। उड़ाने भरने के कुछ सेकेंड के भीतर ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिर गया था। इसके बाद विमान में आग लग गई थी।

घटना में प्लेन सवार 229 यात्री, 10 क्रू और 2 पायलट समेत की मौत हुई है। प्लेन सवार एक यात्री जीवित बचा है। हॉस्टल में मौजूद 34 लोगों की भी जान गई है। कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

प्लेन क्रैश की साइट से बरामद कागजात के साथ अधिकारी।

प्लेन के मलबे से बरामद सामान। इसमें गोल्ड के ज्वेलरी और कृष्ण की मूर्ति।

मौके से मिले डॉक्यूमेंट्स और दूसरे सामान को दिखाते कर्मचारी।

बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।

तस्वीर 16 जून की है। हादसे में मारे गए शख्य से जुड़ा सामान उसके परिजनों को सौंपा गया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट का नया VIDEO, हॉस्टल की बालकनी से चादर के सहारे कूदे थे स्टूडेंट्स

अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के समय का एक नए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं हॉस्टल की बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल से कूदते हुए नजर आ रहे हैं। एअर इंडिया का प्लेन मेस की बिल्डिंग में क्रैश हुआ था। इसका असर मेस के आसपास हॉस्टल की बिल्डिंग पर भी पड़ा। हॉस्टल की कई इमारतों में आग लग गई।

वीडियो में दिख रहा है कि जिस इमारत की बालकनी से स्टूडेंट्स उतरने की कोशिश कर रहे हैं, उसके दोनों तरफ आग लगी हुई है। स्टूडेंट्स चौथी मंजिल से चादर के सहारे तीसरी मंजिल पर आने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

…………………

एअर इंडिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

क्रैश के बाद 5 दिन में दूसरी अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल: उड़ान से पहले एअर इंडिया प्लेन में तकनीकी खामी

अहमदाबाद में मंगलवार को प्लेन क्रैश की घटना के बाद 5 दिन में अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की लगातार दूसरी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इसके पीछे तकनीकी खामी को वजह बताया गया है। 17 जून को फ्लाइट संख्या AI-159 अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के टेकऑफ से कुछ घंटे पहले ही इस तकनीकी खराबी का पता चला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version