ग्वालियर में शनिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर बघेल समाज ने विशाल वाहन रैली निकाली। रैली मुरार से शुरू होकर मांढरे की माता स्थित अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्थल तक पहुंची।
.
रैली का मार्ग थाटीपुर, आकाशवाणी, पड़ाव, फूलबाग चौराहा, इंदरगंज और कैंसर पहाड़ी से होकर गुजरा। फूलबाग चौराहे पर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कार्रवाई की। वाहनों पर खतरनाक तरीके से लटके युवकों को रोका गया। एक युवक से तलवार भी जब्त की गई।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में ऐसी रैलियों के दौरान कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। रैली का समापन अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
रैली आयोजक हेमंत पाल ने बताया कि वे हर वर्ष अहिल्याबाई की जयंती पर रैली निकालते हैं। इस बार पूरे भारत में यह आयोजन हो रहा है। भारत सरकार भी इस आयोजन में सहयोग कर रही है।