Homeउत्तर प्रदेशआगरा में सगाई समारोह में पथराव, दो गंभीर घायल: पुरानी रंजिश...

आगरा में सगाई समारोह में पथराव, दो गंभीर घायल: पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने ईंट-पत्थरों से कर दिया हमला, VIDEO – Kirawali News


आगरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव सिकरौदा में एक सगाई समारोह के दौरान पुरानी रंजिश के चलते हुए पथराव में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चंद्रवीर सिंह के दो पुत्रों की सगाई समारोह के दौरान पड़ोसियों ने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

घटना में न केवल आयोजक परिवार बल्कि सगाई में आए रिश्तेदार भी हमले का शिकार हुए। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ लोग और महिलाएं पत्थर फेंकते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पीड़ित चंद्रवीर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पड़ोसी इस शादी से खुश नहीं थे और पुरानी रंजिश के कारण उन्होंने यह हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही दुश्मनी इस घटना का मुख्य कारण है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version