Homeउत्तर प्रदेशआगरा सांसद सुमन से मिलने आ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश: राणा...

आगरा सांसद सुमन से मिलने आ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश: राणा सांगा विवाद के बाद सांसद के घर हुई थी तोड़फोड़ – Agra News



राज्यसभा में राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उनके आगरा स्थित आवास पर आ रहे हैं। वो सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एचआईजी फ्लैट्स स्थित आवास पर करीब 11.30 बजे पहुंचेंगे। वहीं, क्

.

सपा सासंद रामजीलाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर दिए बयान के बाद 26 मार्च को करणी सेना ने उनके आगरा आवास पर हमला बोल था। दोनों तरफ से मारपीट और पथराव हुआ था। इसके बाद 12 अप्रैल को करणी सेना ने आगरा के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती मनाई थी। इसको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। न सिर्फ सुमन के आवास को अभेद किला में तब्दील किया गया था बल्कि लगभग पूरे शहर में नाकाबंदी की गई थी, जिससे कि प्रदर्शनकारी शहर में प्रवेश न कर सकें।

अब 19 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रामजीलाल सुमन से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर आ रहे हैं। वो सुबह 10 बजे सैफई से आगरा के लिए निकलेंगे। उनके साथ में समर्थकों का काफिला भी होगा। सुबह करीब साढे़ 11 बजे सांसद सुमन के आवास पर पहुंचेंगे।

सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक्सप्रेसवे से लेकर सपा सांसद के निवास तक अखिलेश यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा। काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

पुलिस अलर्ट मोड़ पर करणी सेना और क्षत्रिय समाज के आक्रोश को देखते हुए आगरा पुलिस अलर्ट है। 11 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्हें काले झंडे दिखाने का भी प्रयास किया गया था। आगरा में भी अखिलेश का विरोध हो सकता है। इसको लेकर पुलिस चौकन्नी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version