Homeबिहारआग लगने से 12 परिवारों के घर जले: बगहा में फसल-कागजात...

आग लगने से 12 परिवारों के घर जले: बगहा में फसल-कागजात समेत लाखों की संपत्ति राख, सरपंच ने की पीड़ित को मुआवजा देने की मांग – bagaha News


बगहा के खैरवा पंचायत के संत पट्टी गांव में अचानक लगी भीषण आग में 12 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घरों के साथ अनाज, कपड़े, फर्नीचर और नगदी समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

.

अगलगी में हरिकेश राम, तीर्थ राम, मुनेसर राम, चंद्रदेव राम, गौतम राम, नरेश राम, नंदलाल कुशवाहा, गीता देवी, उमा देवी, किरण देवी, विनोद सिंह और शिवनाथ राम के घर पूरी तरह जल गए। परिवारों के पास सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची।

12 घर जलकर राख।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने अग्निशमन दल को तुरंत मौके पर भेजा। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। हालांकि हवा तेज नहीं थी, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

घटनास्थल पर पहुंचे खैरवा पंचायत के सरपंच भोला बैठा ने बताया कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने कहा कि पीड़ितों के लिए भोजन और अस्थायी आवास की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगजनी का सनहा थाने में दर्ज किया जा रहा है।

आग बुझाने की कोशिश कर रहे लोग।

पीड़ित लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले धान की कटाई हुई थी। साथ ही, सरसों और अन्य फसलों की भी कटाई हुई थी। पूरे साल के खर्चे के लिए इसे घर में रखा गया था ,जो एक पल में ही जलकर खाक हो गया। इतना ही नहीं घर और जमीन के कागजात भी जल गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version