किशनगंज में आग लगने से कुल 9 घर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना के झिलझिली पंचायत के सिकटीहार गांव में अचानक आग लग गई। इस आगजनी से करीब 9 लोगों के घर जलकर राख हो गए। आगजनी में लाखों की संपत्ति भी जल गई। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं
.
वार्ड सदस्य रौनक अफरोज ने कहा कि आगजनी में नूर सबा, जमेरून निशा, अंजिला खातून, जहीरूद्दीन, संजरी बेगम, मजहबी बेगम, अरशद आलम, नुसरत जहां और तस्लीम आलम का घर जलकर राख हो गया। आगजनी में इन परिवारों के लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके साथ ही अंचल अधिकारी को घटना की सूचना दी गई है।