Homeबिहारआग से बचाव के लिए विशेष अभियान: बक्सर में DM ने...

आग से बचाव के लिए विशेष अभियान: बक्सर में DM ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, LED स्क्रीन से मिलेगी सुरक्षा टिप्स – Buxar News


बक्सर में आग सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई है। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से अग्निशमन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के कर्मी मौजूद

.

डीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे जान-माल का नुकसान होता है। इसलिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जागरूकता रथ जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर जाएगा। यह बाजारों, स्कूलों और गांवों में लोगों को आग से बचाव के उपाय बताएगा।

LED स्क्रीन से जानकारी दी जा रही है।

LED स्क्रीन से लोगों को दी जाएगी जानकारी

रथ में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन से लोगों को जानकारी दी जाएगी। माइकिंग, पर्चे और पोस्टर के जरिए अग्निशमन उपायों का प्रचार होगा। अग्निशमन विभाग के अधिकारी लोगों को फायर एक्सटिंगिवीशर, बालू और पानी के सही इस्तेमाल की जानकारी देंगे।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सावधानी से आग की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने बिजली के उपकरणों के सही इस्तेमाल पर जोर दिया। घरों और दुकानों में अग्निशामक यंत्र रखने की सलाह दी। गैस सिलेंडर का सावधानी से उपयोग करने को कहा। खेतों में फसल कटाई के बाद आग से बचने के उपाय बताए।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

इस अभियान से लोगों को आग लगने की स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी मिलेगी। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना देने और सुरक्षित स्थान पर जाने की जानकारी भी दी जाएगी। इससे जिले के नागरिक आग से बचाव के प्रति अधिक सजग होंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे इस जागरूकता अभियान का पूरा लाभ उठाएं। आग से संबंधित सुरक्षा उपायों को अपनाकर स्वयं और समाज को सुरक्षित रखें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version