आजमगढ़ में सड़क हादसा महिला की मौत पति का चल रहा है इलाज।
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन हाइडल के निकट गुरुवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों लो
.
मृतक महिला की पहचान उर्मिला देवी 51 पत्नी जनार्दन यादव 54 के रूप में हुई है। वहीं पति जनार्दन यादव का इलाज चल रहा है जनार्दन यादव की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पिलखुवा निवासी जनार्दन यादव अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही जनार्दन यादव सराय मोहन हाइडल के निकट पहुंचे इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान जनार्दन यादव की पत्नी उर्मिला देवी की मौत हो गई। वही मामले की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचगया।