Homeबिहारआरा की 2 लड़कियों ने भागकर राजकोट में की शादी: मैसेज...

आरा की 2 लड़कियों ने भागकर राजकोट में की शादी: मैसेज भेजा- हमें कुछ हुआ तो फैमिली जिम्मेदारी होगी; बोलीं- अलग हुए तो आत्महत्या कर लेंगे – Bhojpur News


भोजपुर की 2 लड़कियों ने घर से भागकर शादी कर ली। एक की उम्र 15 और दूसरी की उम्र 18 साल है। दोनों अगल-बगल रहती हैं।

.

3 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था, पर परिवार को लगा कि सहेलियों जैसा प्यार है। दोनों घर से भागकर राजकोट चलीं गईं थीं। वहां मंदिर में एक ने दूसरे की मांग में सिंदूर भर दिया।

सिंदूर 18 साल की लड़की ने दिया था। वो खुद को पति मान रही थी। 15 साल की लड़की के कहने पर उसने अपने बाल भी काट लिए और लड़कों वाला गेटअप अपना लिया।

राजकोट से दोनों दिल्ली अपने रिश्तेदार के यहां चलीं गईं। 18 साल वाली लड़की के रिश्तेदार ने भोजपुर में परिजन को सूचना दी कि लड़कियां यहां आईं हुईं हैं।

भोजपुर से परिवार दिल्ली पहुंचा। वहां से दोनों को भोजपुर लाया गया, पर दोनों लड़कियां एक-दूसरे से अलग नहीं हो रहीं थीं।

दो दिन बाद परिवार ने दोनों लड़कियों को नगर थाने के हवाले किया। नगर थाने ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी। उसी दिन दोनों की काउंसिलिंग हुई। फैसला लिया गया कि दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रहेंगी।

इस बात पर 18 साल की लड़की ने कहा कि आज परिवार वाले हमें अलग कर रहे हैं, पर बाद में हम साथ होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम जहर खाकर अपनी जान दे देंगे। 24 जून को भी काउंसिलिंग हुई थी। जिसमें परिवार के साथ रहने का ही फैसला हुआ।

लड़कियों के चक्कर में आपस में भिड़ती उनकी मां।

परिवार को कैसे पता चला लड़कियां दिल्ली में हैं ?

एक लड़की के परिवार वाले उसे बार-बार फोन कर रहे थे, पर वो फोन रिसीव नहीं कर रही थी। अंत में उसने अपने परिवार को वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज किया। मैसेज में कहा- ‘हम अपनी मर्जी से निकले हैं। कोई लड़ाई नहीं करें। मेरे चक्कर में नहीं रहें। मुझे कुछ हुआ तो मेरे घर वाले जिम्मेदार होंगे।’

ऑडियो मैसेज में कोई अहमदाबाद-अहमदाबाद बोल रहा था, जैसे ऑटो वाले या बस वाले बोलते हैं। जिसके बाद परिवार को पता चल गया कि वो गुजरात में है।

लड़की का एक रिश्तेदार राजकोट में रहता है। परिवार ने उनको मामले की जानकारी दी। वहीं, दूसरी तरफ लड़की को भी अंदाजा लग गया था राजकोट में उसका रिश्तेदार उसकी तलाश कर सकता है। ये सोचकर दोनों लड़कियां दिल्ली चलीं गईं।

दिल्ली में भी एक रिश्तेदार रहता है। दोनों उसी के पास गईं थीं। उस रिश्तेदार ने भोजपुर में परेशान परिवार को सूचना दे दी कि लड़कियां यहां पहुंची है। इस बात से दोनों लड़कियां अनजान थीं। परिवार वाले ने रिश्तेदार को मना किया था कि दोनों लड़कियों को कुछ न बताना। जिसके बाद परिवार दिल्ली पहुंचा।

दिल्ली में परिवार को पता चला दोनों के बीच अफेयर है

भोजपुर से परिवार दिल्ली पहुंचा तो दोनों लड़कियां रिश्तेदार के यहां थीं। दोनों लड़कियों ने दिल्ली में ही परिवार को बता दिया था कि उनके बीच किस तरह का संबंध है। परिवार ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, पर दोनों ने परिवार की एक न सुनी।

किसी तरह से उन्हें भोजपुर लाया गया। भोजपुर में भी दोनों को काफी परिवार ने समझाया पर कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में दोनों को लेकर परिवार थाना पहुंचा।

किसी परिवार पर केस नहीं हो

18 साल की लड़की की बहन ने कहा, ‘मेरी बहन 15 जून की रात 12 बजे घर से निकली थी। दोनों को हम लोग ने दिल्ली से भोजपुर लाए। दोनों हमारी बात को नहीं समझ रहीं हैं। मैं चाहती हूं कि वो अलग-अलग रहें। किसी परिवार पर केस नहीं हो।’

15 साल की लड़की की मां ने कहा कि, ‘दोनों लड़कियों में दोस्ती थी। हम लोग एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दूसरी लड़की के परिजन घर पर आकर पूछने लगे कि आपकी बेटी हमारे घर पर आई थी। दूसरी लड़की ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी किया है। वो हमेशा किसी लड़की को शादी के लिए भगा ले जाती है। उसका व्यवहार गलत है।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version