गाजियाबाद में आज भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
गाजियाबाद और एनसीआर में शनिवार शाम मौसम सुहाना हो चला। आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम में बदलाव आया। जिससे शाम के समय आसमान में बादल छा गए। वहीं लोनी और इंदिरापुरम की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। दिल्ली से सटे लोनी का AQI 350
.
सुबह के समय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस
मार्च माह का आखिरी वीक चल रहा है। रात का तापमान अभी सामान्य बना है। रात में जहां ओस अधिक पड़ने के साथ मौसम में नमी है, वहीं दिन में धूप खिलने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। दिन के साथ ही अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जायेगा। आज हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से है। दोपहर बाद हवा की गति बढ़ने का अनुमान है।
आज हल्के बादल रहेंगे
रविवार को दिन में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम बदलने का भी अनुमान है। शनिवार को गाजियाबाद से सटे हापुड़ में तेज हवाएं चलीं। बुलंदशहर के देहात क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश भी हुई, हालांकि पूरे जिले में मौसम नहीं बदला।
इसका असर गाजियाबाद में भी रहा। पूरे मार्च माह में भी लगातार मौसम बदलता रहा है। 4 मार्च को बारिश से मौसम बदला। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार रात भी बारिश से मौसम में बदलाव आया। आज हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा से है।
लोनी में हवा लगातार जहरीली
रात में हवा की गति सामान्य रही। गाजियाबाद का AQI 250 पार आ पहुंचा है। दिल्ली से सटा लोनी इलाका सबसे अधिक प्रदूषित रहा, लोनी के बाद इंदिरापुरम की हवा भी अधिक खराब हुई। इंदिरापुरम का AQI भी रेड जोन में है। इससे पहले पिछले वीक में पूरे एनसीआर में तेज हवाओं के चलने से हवा की गुणवत्ता साफ हुई। हवा सामान्य हाेते ही जहरीली बनती जा रही है।
NCR में आज का AQI
शहर | AQI |
दिल्ली | 165 |
ग्रेटर नोएडा | 104 |
गाजियाबाद | 267 |
लोनी | 368 |
नोएडा | 96 |