Homeराज्य-शहरइंदौर में नवरात्रि पर माता मंदिरों में धूम: राम मंदिर में...

इंदौर में नवरात्रि पर माता मंदिरों में धूम: राम मंदिर में भी महिलाओं ने मनाया उत्सव, गाए पारंपरिक गीत – Indore News


नवरात्रि पर मंदिरों में भक्तों की भीड़

इंदौर के गौरी नगर में बाड़ी के खुलते ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त बाड़ी पहुंचे। दोपहर 12 बजे बाड़ी के पुजारी मंडल अध्यक्ष अशोक मालाकार ने भक्तों को बारी-बारी जवारे सौंपे। भक्त ढोल बजाते हुए जवारे घर ले गए, और

.

दोपहर बाद जोड़े जिमाने का कार्यक्रम हुआ, जो शाम तक चला। शाम 5 बजे रथों को चौराहे लाया गया, जहां महिला-पुरुषों ने झालरिया दिए और धानी की प्रसादी वितरित की। मंगलवार रात जागरण का आयोजन होगा, जिसमें मनोज मालाकार की उपस्थिति रहेगी।

राम मंदिर में उत्सव

साईनाथ कॉलोनी स्थित राम मंदिर में भावांजलि समूह ने नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा और गणगौर उत्सव का आयोजन किया। गणगौर उत्सव में पारंपरिक गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। संध्या सोहनी मण्डलेश्वर ने धणीयर राजा और गणगौर माता के रथ का श्रृंगार किया।

रमा टेमले ने मिट्टी से रनुबाई और धणीयर राजा की आकृतियां बनाईं। सांस्कृतिक समूह ने “प्रेमरस गवरल” नामक पारंपरिक गीतों का संकलन जारी किया।

कार्यक्रम में गणेश वंदना और झालरिया गीतों की प्रस्तुति हुई। इस आयोजन ने महिलाओं और समुदाय के बीच सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। समापन पर सभी को भोजन प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान समूह की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। भावना डोंगरे को पुनः अध्यक्ष चुना गया।नई कार्यकारिणी में विभा भटोरे कार्यकारी अध्यक्ष बनीं। रेखा चतुर्वेदी, सुमन पूरे और कल्पना शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विनिता पगारे शर्मा को सचिव और ममता शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. मीना साकल्ले मुख्य अतिथि और सुनीता श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version