Homeबिहारइफ्तार पार्टी में शामिल होने पूर्णिया आएंगे तेजस्वी यादव: 4 जिलों...

इफ्तार पार्टी में शामिल होने पूर्णिया आएंगे तेजस्वी यादव: 4 जिलों के RJD विधायक-सांसद और नेता रहेंगे मौजूद, 10 हजार लोगों की भीड़ – Purnia News


पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आगामी 22 मार्च को इफ्तार पार्टी में शामिल होने पूर्णिया पहुंचेंगे। ये इफ्तार पार्टी बायसी विधानसभा के डगरूआ के बेलगच्छी में होगी। इफ्तार पार्टी में सीमांचल के चारों जिलों के पार्टी से जुड़े विधायक, सां

.

आयोजकों का दावा है कि मुस्लिम और गैर मुस्लिम कम्युनिटी के 10 हजार लोग शामिल होंगे। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इफ्तार पार्टी के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इफ्तार पार्टी के बहाने तेजस्वी मुस्लिम बाहुल बायसी के मुस्लिम और गैर मुस्लिम वोटरों को साधते नजर आएंगे।

इफ्तार पार्टी की तैयारियों का जायजा लेते राजद के पूर्व विधायक हाजी अब्दुल सुभान।

4 जिलों के केंद्र में आयोजन स्थल तय

इफ्तार पार्टी से जुड़ी जानकारी देते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हाजी अब्दुल सुभान ने बताया कि पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के केंद्र में स्थित होने के कारण पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा क्षेत्र के डगरूआ प्रखंड के बेलगाछी को इस आयोजन के लिए चुना गया है।

इफ्तार पार्टी कारी शोहेब के नेतृत्व में होगा। इसमें सीमांचल के सभी चार जिलों के राजद के विधायक और पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। आयोजन में करीब 10,000 लोगों शामिल होंगे।

इसे सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से आमंत्रण पत्र और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दावत दी जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं के अलावा विभिन्न वर्गों के लोग भी होंगे शामिल

आगे उन्होंने बताया कि इस इलाके में गंगा-जमुनी तहज़ीब को बरकरार रखते हुए पहली बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इतनी भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन हो रहा है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी शामिल होंगे।

इफ्तार पार्टी के आयोजन स्थल को बेहतर बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। ऐसा पहली बार है जब इस क्षेत्र में इतनी बड़ी इफ्तार पार्टी का आयोजन हो रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version