Homeमध्य प्रदेशउज्जैन के महावीर नगर में एक घर पर फायरिंग: सीसीटीवी फुटेज...

उज्जैन के महावीर नगर में एक घर पर फायरिंग: सीसीटीवी फुटेज में दिखे 2 बदमाश; जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक – Ujjain News



नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महावीरनगर में देर रात को गोली चलने की घटना से आसपास के रहवासी सहम गए। टू-व्हीलर से आए अज्ञात बदमाश ने एक घर पर फायर किया। गोली घर के सीमेंट के कॉलम में जाकर लगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

.

महावीरनगर में रहने वाले विशाल कन्नौजिया के घर पर अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार-शनिवार की रात करीब एक बजे गोली चलाई। विशाल ने पुलिस को बताया कि वह की रात करीब 1 बजे जाग रहा था। इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के अन्य लोग भी घरों से बाहर निकल कर आ गए।

रिश्तेदार पर फायरिंग करवाने का शक

विशाल ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज चेक किए। उसमें टू-व्हीलर पर दो संदिग्ध आते-जाते नजर आए। इनमें से एक बदमाश गाड़ी से उतरकर आया और विशाल के घर पर गोली चलाई। विशाल ने बताया कि उनकी दादी कांतादेवी उनके साथ रहती हैं। दादी की पैतृक जमीन को लेकर उनका अपने एक रिश्तेदार और उसके लड़के से विवाद चल रहा है।

इसके अलावा उनकी किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं है। विशाल ने उन्हीं रिश्तेदारों पर हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। इधर, नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्रकुमार यादव ने बताया कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर उनकी तलाश की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version